जबलपुर

आज का राशिफल- काम-काज , व्यापार के लिए बहुत अच्छा दिन, गणेशजी की इस छोटी सी पूजा से बढ़ेगी कमाई

काम-काज , व्यापार के लिए बहुत अच्छा दिन

2 min read
Sep 12, 2018
aaj ka rashifal today Horoscope 12 september 2018 ka rashifal ganesh

जबलपुर। बुधदेव कारोबारियों के लिए अच्छा दिन लेकर आए हैं। आज बुद्धि का उपयोग करते हुए कमाई बढ़ाने की कोशिश करें, सफलता जरूर मिलेगी। आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव उत्साह पैदा करेंगे। आय से अधिक खर्च न करें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।


गणेशजी की पूजा जरूर करें
सुबह जल्दी स्नान कर गणेशजी की पूजा जरूर करें। गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें, फिर गणेशजी की सरल मंत्र- ऊं गं ऊं - का कम से कम एक माला जाप करें। जितना अधिक से अधिक जाप करेंगे फायदा उतना ही ज्यादा होगा।

ये भी पढ़ें

स्वाति नक्षत्र में घर-घर विराजेंगे गणपति


आज का राशिफल-
मेष- आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें, अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं। निजी जीवन में भी ध्यान दें। संतान के व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा।
वृषभ- आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।
मिथुन- आय से अधिक खर्च न करें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में सावधानी रखें।
कर्क- आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें, मुसीबत बन सकता है।
सिंह- अपनी सोच को बदलें। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता हे। क्रोध न करें।
कन्या- दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। संतान उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
तुला- आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा।
वृश्चिक- मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।
धनु- लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है, उसका सदुपयोग करें। यात्रा संभव।
मकर- आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं।
कुम्भ- जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध न करें।
मीन-आज का दिन व्यस्ततापूर्वक रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। घर परिवार के मांगलिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे।

ये भी पढ़ें

धूमधाम से मनाएंगे गणेश चर्तुथी
Published on:
12 Sept 2018 07:36 am
Also Read
View All