31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धूमधाम से मनाएंगे गणेश चर्तुथी

- बिक्री के लिए पहुंची मूर्तियां  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Moola Ram Choudhary

•

Updated: 11 Sep 2018, 9:16 PM IST

Will celebrate grand Ganesh Chaturthi

Will celebrate grand Ganesh Chaturthi

बिक्री के लिए पहुंची मूर्तियां

बालोतरा. नगर व क्षेत्र में गुरुवार को गणेश चर्तुुथी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर श्रद्धालु तैयारियों में जुट गए हंै। इस पर बिक्री के लिए बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं शहर में पहुंची है।
शहर, क्षेत्र में गुरुवार को गणेश चर्तुथी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु घरों में विधि विधान से गणेशजी की प्रतिमाएं विराजित कर पूर्णिमा तक प्रतिदिन पूजन करेंगे। इस पर बिक्री को लेकर बड़ी संख्या में मूर्तियां शहर में पहुंची है। श्रद्धालु मोलभाव कर इन्हें खरीद रहे हैं।

और इधर...

राधाष्टमी वार्षिक मेला 17 को

- हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे
बालोतरा. जिले के प्रसिद्ध प्राचीन सनातनी तीर्थ खेड़ रणछोडऱाय में 17 सितम्बर को राधाष्टमी का वार्षिक मेला आयोजित होगा। इसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। इस पर मंडल अध्यक्ष रमेश मंगल के नेतृत्व में व्यवस्था कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सांैपी गई है। मेला आयोजन को लेकर सचिव महेंद्र अग्रवाल, अयोध्या प्रसाद गोयल, राजेन्द्र जिंदल, भंवरदास वैष्णव, राधेश्याम सराफ, महेश सिंघल, रविंद्र रामावत आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं।

पैदल संघ रवाना

बालोतरा. नगर के घांची समाज बाबा रामदेव मंदिर से सोमवार को घांची समाज का आशापुरा माताजी मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालु का पैदल जत्था गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ। प्रवक्ता पारसमल भाटी ने बताया कि मंदिर में दर्शन पूजन कर व आरती उतार श्रद्धालु दर्शन के लिए रवाना हुए।

खिलाडिय़ों का किया बहुमान

बालोतरा. नगर मेें सम्पन्न हुई 63वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन, लॉन टेनिस व टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में नवकार सी. सैकेण्डर स्कूल टीम ने अंडर 19 वर्षीय टेबिल टेनिस, लॉन टेनिस व बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व अंडर 17 वर्षीय बैडमिंटन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस पर प्राचार्य रेणू पुरोहित व छात्रों ने खिलाड़ी छात्रों का गाजे बाजे से स्वागत किया। इस अवसर पर नवकार समिति संयोजक सुरेन्द्र बाघमार, उप संयोजक महेन्द्र भन्साली, सदस्य गौतमकुमार श्रीश्रीमाल, कमलेश बांठिया मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़