
जबलपुर। मप्र की भाजपा जानती है कि साल 2018 का विधानसभा चुनाव जीतना उतना आसान नहीं है, जितना पिछले चुनावों में था। यही वजह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर केन्द्रीय मंत्रीं तक मप्र में चुनावों की तैयारियों को देख रहे हैं। बैठकों से लेकर कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से चुनाव जीतने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में अन्य विभागों व समितियों के पुर्नगठन समेत उनके सदस्यों व पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं।
जबलपुर में भाजपा का कब्जा
पिछले तीन विधानसभा चुनावों में भाजपा का इकतरफा कब्जा रहा है। यहां की आठ विधानसभा सीटों पर ६ और ७ सीटें भाजपा के कब्जे में ही रह हैं। इस बार भी कड़ा मुकाबला देखने मिल रहा है। जिस तरह से कांग्रेस की एकजुटता दिखाई दे रही है। उससे भाजपा में खलबली तो जरूर मच गई है। कांग्रेसियों के प्रदर्शनों में जुटने वाली भीड़ और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की जमावड़ा होना भाजपा के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा नेतृत्व ने अभी से चुनावों की तैयारियां और रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग के पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जिनमें अधिक से अधिक जमीनी कार्यकर्ताओं को शामिल करने का प्रयास किया गया है। ताकि चुनावों में कार्यकर्ता बगावत न कर सकें।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, जिला संयोजकों की घोषणा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुहास भगत की सहमति से भाजपा राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग के प्रदेश संयोजक कामेष्वर सिंह ने विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, जिला संयोजकों की घोषणा कर दी है।
नाम जिला
विजय उइके सिवनी
राजा पाठक टीकमगढ़
पुनित राय मण्डल
राजकुमार सुमरे सागर
योगेन्द्र आचार्य जबलपुर ग्रामीण
अमलेश पटेल रीवा
जिला संयोजक
जिला जिला संयोजक का नाम
सागर गोविंद जड़िया
टीकमगढ पुरूषोत्तम जैन
छतरपुर वीरेन्द्र विष्वकर्मा
दमोह शंभू दुबे
पन्ना भवानी पटेल
रीवा ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह
सतना डॉ. पंकज सिंह
सिंगरौली अनन्त शुक्ला
शहडोल प्रवीण शर्मा (डोली)
अनुपपूर चन्द्रशेखर द्विवेदी
उमरिया रामानंद पारूहा
जबलपुर नगर राजेष बडॅगैया
जबलपुर गा्र. श्रीनिवास गौतम
कटनी गिरिराज किषोर पोद्वार
डिण्डोरी पुरूषोत्तम विष्वकर्मा
मण्डला बिजेन्द्र सिंह कोकडिया
बालाघाट शिव जायसवाल
सिवनी समीर अग्रवाल
नरसिंहपुर मनोज राय
छिन्दवाडा धर्मेन्द्र मिगलानी
भोपाल ग्रामीण ब्रजगोपाल नामदेव बैरसिया