जबलपुर

इस मंदिर में शत्रुहंता माता का पाटोत्सव आज, शाम को मां की महाआरती

दुश्मन का मान-मर्दन कर देती हैं बगुलामुखी माता

2 min read
Jan 19, 2018
basant panchami: bagulamukhi mata patotsav today

जबलपुर. सिविक सेंटर स्थित मां बगलामुखी सिद्धपीठ शंकराचार्य मठ में आज बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को यहां विराजित मां बगलामुखी का पाटोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 11 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। ब्रम्हचारी चैतन्यानंद महाराज के अनुसार शाम को मां बगलामुखी की महाआरती एवं विशेष पूजन किया जाएगा। जिन्हें भी शत्रु परेशान कर रहे हैं उन्हें माता बगुलादेवी के दर्शन-पूजन जरूर करना चाहिए। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज भी इस बगुलामुखी माता पाटोत्सव में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने शंकराचार्य का गुरुवार को सडक़ मार्ग से मठ में आगमन हुआ। उनके आगमन पर गुरुभक्तों ने पादुकापूजन किया।


शत्रुहंता देवी हैं माता बगुलामुखी
माता बगुलामुखी दस महाविद्याओं में से एक हैं। माता बगुलामुखी शत्रुहंता देवी के रूप में पूजी जाती हैं। इनकी उपासना करनेवाले भक्तों के शत्रु उनके खिलाफ कुछ बोल ही नहीं पाते। मान्यता है जो माता बगुलामुखी की विधिविधान से पूजा करता है , मैया उसके शत्रुओं की जीभ ही पकड़ लेती है अर्थात् भक्त पर मैया की ऐसी कृपा होती है कि शत्रु उसके खिलाफ कुछ बोल ही नहीं पाते, माता के आशीर्वाद से उसके शत्रु मौन हो जाते हैं। उनके मुंह से कुछ बोल ही नहीं निकल पाते। जिन्हें भी शत्रु परेशान कर रहे हैं उन्हें माता बगुलादेवी के दर्शन-पूजन जरूर करना चाहिए। सिविक सेंटर स्थित मां बगलामुखी सिद्धपीठ शंकराचार्य मठ भी सिद्ध स्थान है। यहां स्थित मां बगलामुखी के रोज दर्शन करने से शत्रु शांत हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें

इस नर्मदा घाट पर आते हैं लाखों लोग, अब की यह नई व्यवस्था


शंकराचार्य का किया स्वागत
बगलामुखी सिद्घपीठ में बगलामुखी माता के पाटोत्सव में शुक्रवार को विविध आयोजन होंगे। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज भी इस बगुलामुखी माता पाटोत्सव में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने शंकराचार्य का गुरुवार को सडक़ मार्ग से मठ में आगमन हुआ। उनके आगमन पर गुरुभक्तों ने पादुकापूजन किया। इस अवसर पर राजेंद्र शास्त्री, भारत सिंह यादव, विश्वमोहन आदि उपस्थित थे

ये भी पढ़ें

इस दिन बच्चे की जीभ पर शहद से लिखेंगे यह, तो वह बन जाएगा ज्ञानवान!
Published on:
19 Jan 2018 09:09 am
Also Read
View All