12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस नर्मदा घाट पर आते हैं लाखों लोग, अब की यह नई व्यवस्था

अब नहीं लगाना पड़ेगा १८ किमी का फेरा

2 min read
Google source verification
Narmada Jayanti Traffic Plan

Narmada Jayanti Traffic Plan

जबलपुर. नर्मदा स्नान और दर्शन के लिए ग्वारी घाट पर सबसे ज्यादा लोग पहुंचते हैं। आम दिनों मेंं जहां हजारों लोग यहां आते हैं वहीं प्रमुख पर्वों पर तो यह संख्या एक लाख से ज्यादा तक पहुंच जाती है। २४ जनवरी को नर्मदा जयंती पर ग्वारीघाट मेंं लाखों नर्मदा भक्तोंं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में शहरवासियों और नर्मदा भक्तों की सहूलियत के लिए ट्रेफिक पुलिस ने नया प्लान बनाया है। इस प्लान के अंतर्गत २४ जनवरी को नर्मदा जयंती पर ग्वारीघाट से लौटने वाले श्रद्धालुओं को भटौली और तिलहरी मार्ग का फेरा नहीं लगाना पड़ेगा। इसमें लगभग १८ किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता था।


व्यापक चर्चा के बाद बनी व्यवस्था
नए ट्रैफिक प्लान के अनुसार आयुर्वेद संस्थान से वाहनों को वापस रामलला मंदिर होते हुए निकाला जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के साथ नगर निगम के अफसर गुरुवार को वहां पहुंचे और प्लान पर चर्चा की। नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर समेत जोन अफसर संदीप पटेल व इंजीनियर्स की टीम के साथ ट्रैफिक डीएसपी व उनकी टीम ने पूरे इलाके का भ्रमण किया और नए प्लान पर चर्चा की। ननिज के अधिकारियों ने कहा कि जल्द रेलवे ट्रैक के मार्ग का समतलीकरण किया जाएगा। इस मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी।


पहले यह थी व्यवस्था
पहले अवधपुरी से आयुर्वेद संस्थान जाने वाले वाहनों को भटौली और तिलहरी होते हुए शहर लौटना पड़ता था। इस बार प्रवेशद्वार के बाजू में निर्गम द्वार बनाया जा रहा है। यहां से वाहन रामलाल मंदिर की ओर निकलेंगे।


यह है नई यातायात व्यवस्था
ट्रैफिक डीएसपी मनोज खत्री ने बताया कि अवधपुरी से आयुर्वेद संस्थान होते हुए वाहन नए दशहरा मैदान में पार्क होते थे। इस बार प्रवेशद्वार के बाजू में निर्गम द्वार बनाया जा रहा है। यहां से वाहन रामलाल मंदिर की ओर निकलेंगे। ये वाहन ग्वारीघाट के पुराने रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए वहां पहुंचेंगे और रामपुर की ओर रवाना होंगे।