जबलपुर

भाई-दूज: यहां बहनें मूसल से करती हैं पिटाई, अनोखी है परंपरा

मान्यता है कि इससे भाई दीर्घायु होते है
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 9:37 AM IST
bhai dooj 2018 after holi Unique tradition in mp,bhaidooj after holi,story of bhaidooj,bhaidooj,bhai dooj 2018 date in india,Unique tradition of bhai dooj 2018 after holi ,bundelkhand,Unique tradition in mp,Unique tradition in holi,Jabalpur,Holi 2018,
bhai dooj 2018 after holi Unique tradition in mp

जबलपुर। होली के रंग से सरोबार होने के बाद उसके ठीक दूसरे दिन भाई-दूज का त्योहार मनाने की परंपरा है। ये पर्व भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम का प्रतीक है। वैसे तो होली के बाद पडऩे वाली द्वितीया तिथि के मौके पर बहनें अपने भाई का तिलक वंदन करती है। उसका मुंह मीठा कराती है। बदले में भाई अपनी बहन को उपहार के साथ ही उसकी सदा रक्षा करने का वचन करते है। लेकिन देश के कुछ हिस्सों में भाई-दूज की परंपरा कुछ हटकर भी है। ऐसी ही अनोखी परंपरा बुंदेलखंड की है। जहां, भाई-दूज मनाने का स्थानीय लोगों का परंपरागत तरीका बिल्कुल अलग है।

दोज को माना जाता है दुश्मन
भाईदूज के दिन बुंदेलखंड क्षेत्र में परंपरा बिल्कुल हटकर है। इस दिन गोबर की दोज बनाकर उनका पूजन किया जाता है। इसमें एक दुश्मन भी बनाया जाता है जिसकी सुताई बहनें मूसल से कटाई रखकर (एक तरह का जंगली पौधा) दोज की पूजन के दौरान करती हैं। इसे भाई का दुश्मन माना जाता है। गोबर की बनी दोज पर फल, मिठाई, दूध आदि के साथ ही रंग भी डाला जाता है। यही रंग गोबर के बने दुश्मन भी डाला जाता है। ये परंपरा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही है। आज की युवा पीढ़ी भी इसी परंपरा में बंधकर भाई-दूज मनाते है।

अतिशुभ दिन
मान्यता हैं कि पूजन के दौरान इस पिटाई से भाईयों के दुश्मनों का नाश होता है और उन्हें दीर्घायु का वरदान मिलता है। इस दिन खासतौर पर यम की पूजा की जाती है। प्रचलित कथाओं के अनुसार यम ने अपनी बहन यमुना को आशीर्वाद देकर भाई बहनों के लिए इस दिन को अतिशुभ बताया था। दिवाली की दोज पर भी भाई-दूज पूजन का प्रचलन है। पूजन के बाद बहनें भाईयों को गुलाल का ही तिलक लगाती हैं और उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं। इस बार तिथि के चलते भाईदूज होली के तीसरे दिन अर्थात 25 तारीख को भाई-दूज मनाई जा रही है।

Published on: