लापरवाही का खामियाजा
पुलिस के अनुसार संतोष जिस जगह पर वाटर सप्लाई के लिए इलेक्ट्रिक मशीन स्टार्ट कर रहा था, उसका बिजली का तार कई जगह से खुला था। संभवत: बिजली के नंगे तार से उसके शरीर का कोई हिस्सा टच हो गया। इससे उसे करंट लग गया। उसे बचाने के लिए पत्नी ने सुरक्षा के उपाय किए बिना ही कूद पड़ी। जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों के बचाने के लिए जब जुगरती बाई गई तो उसका पैर भी गलती से कई जगह से खुले बिजली के तार पर पड़ गया और वह वहीं गिर गई। बिजली की वायरिंग में लापरवाही के कारण परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।