...और रह गए हैरान
सिविल लाइंस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धुरेड़ी के अवसर पर एक कार्यक्रम किया। जहां, गुलाल उड़ाते हुए कार्यकर्ता होली के गीतों पर डांस कर रहे थे। होली रंग का घुल ही रहा था कि अचानक पीएम मोदी, सीएम शिवराज और भाजपा अध्यक्ष शाह का मुखौटा लगाकर कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। पहले तो कार्यकर्ता चौंके लेकिन कुछ ही देर में पीएम का मुखौटा लगाकर कई कार्यकर्ता आ गए। इसके बाद होली का माहौल ही बदल गया। कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं की फोटो के साथ ही जमकर होली खेला। फोटो में रंग लगाने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर भी खूब रंग उड़ेला और जमकर मस्ती की।