6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर
VIDEOS मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केसाथ रंग से सराबोर हुआ गोरखपुर
Play video

VIDEOS मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केसाथ रंग से सराबोर हुआ गोरखपुर

Happy Holi भगवान नरसिंह शोभायात्रा की महाआरती की, रंग गुलाल उड़ाया

Google source verification

गोरखपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपनी पहली होली उल्लाह और जोश केसाथ मनाई। गोरखपुर में होली पर उनकी उपस्थिति से जोश देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक पूजा के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर होली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नरसिंह की निकलने वाली शोभा यात्रा की महाआरती की आैर रंग-गुलाल से होली मनाया।

गोरखपुर में होली मनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को ही आ गए थे। पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पांडेय हाता व गुलरिहा में आयोजित होने वाले होलीका दहन कार्यक्रम के पहले शोभायात्रा में शामिल हुए। देर रात में गोरखनाथ मंदिर में प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने पारंपरिक ढंग सेे होलिका दहन किया।
शुक्रवार को होली का त्योहार मनाया गया।
सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में साधु संतों व श्रद्धालुओं के साथ होलिका दहन केबाद राख की पूजा अर्चना की। सम्मत की राख को उड़ाकर होली की शुरूआत की। फिर इस धूल को माथे पर लगाकर एक दूसरे को बधाई दी गई।
फिर मुख्यमंत्री ने परिसर में मौजूद लोगों संग होली खेली। मंदिर के चबूतरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ बैठ गए। इसके बाद फगुआ शुरू हुआ। ढोल की थाप पर एक से एक फगुआ सबने सुनाया।

इसके बाद घंटाघर से निकलने वाले भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा के लिए रवाना हुए। रथ पर सवार भगवान नरसिंह की महाआती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। फिर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों पर रंग-गुलाल उड़ाया। होली खेलते हुए शोभायात्रा केसाथ आगे बढ़ने की बजाय मुख्यमंत्री ने वहीं होली खेल शोभायात्रा को आगे रवाना कर खुद गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए। सुरक्षा कारणों की वजह से मुख्यमंत्री ने इस बार शोभायात्रा की अगुवाई नहीं किया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश