राज्यपाल आनंदीबेन ने दी शुभकामनाएं
इधर मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भी होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि रंग और उमंग का त्यौहार होली एकता, सदभाव, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। यह नागरिकों को कटुता, वैमनस्य और अन्य भेदभाव भुलाकर मिल-जुलकर उत्सव मनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वच्छ और स्वस्थ सामाजिक परंपरा के अनुसार मनाने की अपील की।