MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। बुधवार को पीड़ित महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंची और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इस फर्जीवाड़े में भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम सामने आया है।
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। बुधवार को पीड़ित महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंची और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इस फर्जीवाड़े में भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम सामने आया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्ष अकील अहमद अंसारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्काशित कर दिया। अकील अहमद अंसारी और उसके साथियों पर आरोप है कि, वे जरूरतमंद महिलाओं के नाम पर सरकारी पैसों का गलत उपयोग कर रहे थे।
बता दें कि, जबलपुर के शहीद अब्दुल हमीद मंडल के अध्यक्ष अकील अहमद अंसारी पर अपने साथियों के साथ मिलकर जरूरतमंद महिलाओं के के नाम पर सरकारी पैसों के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, एक स्थानीय महिला ने मामले की शिकायत की है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि, अकील अहमद, उसका साथी गुलाम नवी और उसकी दो बहनें मिलकर अविवाहित और शादीशुदा महिलाओं की आईडी का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। गोहलपुर निवासी आसमा और रेशमा, जिनकी शादी नहीं हुई है, उन्हें भी फर्जी तरीके से योजना(Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) का पैसा मिला। सिफा, सिरीन और जुबेरिया, जो अविवाहित हैं, उन्हें भी योजना के तहत पैसे दिए गए। अधारताल की रुकसार के नाम से भी पैसा निकाला गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इन आरोपों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि, इस तरह का अशोभनीय काम पार्टी की छवि को खराब करता है। ऐसे कृत्यो को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल इस मामले पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। ताकि फर्जीवाड़ें में शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का जा सके।