जबलपुर

चलती ट्रेन में लगी आग, दौड़ती रही लपटों से घिरी ट्रेन

भिटौनी में ट्रेन में आग भड़की
1 minute read
• •
Updated: 10 Apr 2018, 2:34 PM IST
burning train of india
burning train of india

जबलपुर। जबलपुर के पास एक ट्रेन द बर्निंग ट्रेन बन गई। जबलपुर ंसे इटारसी की ओर जा रही इस ट्रेन में आग लग गई। आग से घिरी ट्रेन पटरियों पर धड़धड़ाती हुई दौड़ती भी रही। संयोगवश ट्रेन के ड्रायवर की आग की लपटों की ओर नजर चली गई और उन्होंने तुरंत ट्रेन रोक ली। बाद में किसी तरह आग बुझाई गई जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन में आग की यह घटना भिटौनी के पास हुई। आग से कई लाख रुपए के नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है। अब इस मामले में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी जांच में लग गए हैं।


इंजन के पैनल में आग भड़की
जबलपुर-इटारसी ट्रेक पर आग की लपटों में घिरी ट्रेन दौड़ती रही। इटारसी की ओर जा रही इस ट्रेन में भिटौनी के पास आग लग गई। जिस किसी ने भी आग की लपटों से घिरी ट्रेन को दौड़ते देखा वह कांप उठा। इटारसी जा रही मालगाड़ी के इंजन के पैनल में अचानक आग भड़क उठी थी। चलती मालगाड़ी के इंजन में आग लगने की यह घटना भिटौनी में हुई। अच्छी बात यह रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। दरअसल जैसे ही आग भड़की और धुआं उठा तो मालगाड़ी के चालक का उस ओर ध्यान चला गया। चालक ने धुआं उठते देखा और जब तक वह कुछ समझ पाता पैनल में से आग की लपटें निकलने लगी।


इंजन बंद कर बुझाई आग
आग की लपटें उठते देखकर चालक सक्रिय हो उठे। उन्होंने तुरन्त मालगाड़ी के इंजन को बंद किया और फिर किसी तरह आग बुझाई। करीब एक घंटे तक मालगाड़ी वहीं खड़ी रही। बाद में दूसरा इंजन जबलपुर से मंगाकर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया। पैनल की आग से कई लाख रुपए के नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस मामले में रेलवे ने जांच की बात कही है।

Published on: