आयशा टाकिया समाजवादी पार्अी नेता अबू आजमी के बेटे फरहान की पत्नी है। वह अपने ससुर के बयानों के कारण विवादों में रहती हैं। वर्ष 2014 में अबू आजमी ने महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जो महिलाएं सहमति या बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाती हैं, उन्हें फांसी पर टांग देना चाहिए। आयशा और उनके पति ने इस बयान की निंदा की थी। आयशा ने उस वक्त ट्वीट कर कहा था, 'मीडिया में मेरे ससुर का जो बयान सामने आया है, अगर वही सही है, तो मैं और फरहान इसे लेकर बेहद शर्मिंदा हैं। हम इस तरह की मानसिकता नहीं रखते। यह महिलाओं का अपमान है।'