
जबलपुर। आज खग्रास चंदग्रहण है जोकि कई मायने में विशेष है। इस बार का चंद्र ग्रहण पुष्य नक्षत्र में पड़ रहा है जिसके कारण यह उतना अशुभ नहीं होगा बल्कि ज्यादातर लोगों के लिए यह लाभकर ही सिद्ध होगा। चंद्रग्रहण का स्पर्श शाम ५ बजकर १९ मिनट पर होगा। ग्रहण का मध्यकाल शाम ७ बजकर २ मिनट तक रहेगा और रात ८ बजकर ४३ मिनट पर आश्लेषा नक्षत्र में समापन होगा। इस प्रकार खग्रास चंद्रग्रहण की अवधि कुल ३ घंटे २४ मिनट होगी।
व्यापारियों के लिए शुभ
पुष्य नक्षत्र के प्रभाव के कारण ये सभी राशियों के लिए लाभदायी होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक चंद्रग्रहण ज्यादातर राशियों के जातक को धन धान्य आदि का लाभ दिलाएगा। पंडित दीपक दीक्षित बताते हँैं कि जेवर विक्रताओंं के लिए यह चंद्रग्रहण अच्छा है। जहां सराफा बाजार और शेयर मार्केट में लाभ मिलेगा, चंद्रग्रहण का सबसे ज्यादा अनुकूल प्रभाव मध्यमवर्ग पर पड़ेगा। कपड़ा व्यापारियों के लिए भी यह चंद्रग्रहण शुभ साबित होगा।
राशियों पर पड़ेगा यह प्रभाव
मेष - धन लाभ, पद वृद्धि, नौकरी व्यवसाय में उन्नति किंतु यात्रा में सतर्क रहे।
वृषभ-आर्थिक उन्नति, रुका हुआ पैसा मिलेगा, पद - प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन- धन आएगा, जाएगा भी, नए दायित्व मिल सकते हैं।
कर्क - इसी राशि में ग्रहण है। अत: मानसिक तनाव। अत्यधिक व्यय होगा।
सिंह - कार्य का बोझ बढ़ेगा किंतु आर्थिक लाभ के योग। वाहन ढंग से चलाएं।
कन्या - प्रापर्टी संबंधी लाभ, प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लाभदायी यात्रा होगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला - प्रशासनिक या अन्य सेवा में चयन। राजनीतिक और आर्थिक लाभ।
वृश्चिक- परिवार-समाज में सम्मान बढ़ेगा, सेहत अच्छी रहेगी, धनलाभ, क्रोध नहीं करें।
धनु - आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। स्थान या पद परिवर्तन हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर - लंबी यात्राएं होंगी, नया दायित्व मिलेगा, वाहन सतर्कता से चलाएं।
कुंभ-धन लाभ, पद लाभ, बिगड़े काम बनेंगे, शुभ समाचार मिलेंगे।
मीन - लंबी यात्राओं से लाभ, सेहत अच्छी रहेगी और नये व्यवसाय से लाभ होगा।