
इण्डियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) रेल यात्रियों को दक्षिण भारत की सैर करवाएगा। टूर प्लान के तहत रेल यात्रियों को तिरूपति बालाजी, पदमावति मंदिर, रामेश्वरम धाम, मदुरई, मीनाक्षी मंदिर तथा कन्याकुमारी के दर्शन करवाए जाएंगे।
आईआरसीटीसी के उप महाप्रबंधक योगेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि तेरह दिन की इस यात्रा के तहत यात्रियों के रहने और खाने का खर्च आईआरसीटीसी उठाएगी।
परिवहन की सुविधा भी यात्रियों को सुलभ करवाई जाएगी। गुर्जर ने बताया कि आईआरसीटीसी ने भारत दर्शन नाम से टूर प्लान तैयार किया है, जिसके तहत दक्षिण भारत की सैर करवाई जाएगी। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने ऑन लाइन टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों में बीकानेर सहित हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर तथा जयपुर के सौ से अधिक रेल यात्रियों ने टिकट भी बुक करवा दी है।
गुर्जर के अनुसार ट्रेन 22 अगस्त को चंडीगढ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जो उसी दिन जयपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी। इसके बाद जयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन तिरूपति बालाजी के लिए प्रस्थान करेगी। यहां यात्रियों को तिरूपति बालाजी व पद्मावति मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे।
इसके बाद 26 अगस्त को रात में टे्रन रामेश्वरम के लिए रवाना होगी, यहां रामेश्वरम मंदिर के दर्शन के बाद यात्रियों को 28 अगस्त को मदुरई के मीनाक्षी मंंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। यहां कन्याकुमारी दर्शन के बाद यहां से यात्रियों को एर्णाकुलम के लिए ले जाया जाएगा।
31 अगस्त को सुबह ट्रेन एर्नाकुलम पहुंचेगी, जहां कोच्चि हार्बर, ओल्ड कोच्चि व चर्च के दर्शन करवाए जाएंगे। यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन वापसी में 2 सितम्बर को जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी।
Published on:
02 Aug 2016 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
