जबलपुर

डायरेक्ट link से ऐसे चेक करें क्लास 5th-8th का रिजल्ट, डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

MP Board Class 5th 8th Result 2026: आज मध्यप्रदेश के लाखों बच्चों के लिए बहुत अहम दिन है। क्योंकि आज 25 मार्च को राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश के कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र डायरेक्ट link की मदद से आसानी से अपने परिक्षा परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे

2 min read
Mar 25, 2026
How to check MP Board class 5th-8th Result 2026

MP Board Class 5th 8th Result 2026: आज मध्यप्रदेश के लाखों बच्चों के लिए बहुत अहम दिन है। क्योंकि आज 25 मार्च को राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश के कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र डायरेक्ट link की मदद से आसानी से अपने परिक्षा परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। बता दें कि, इस बार प्रदेश के सरकारी, प्राइवेट स्कूलों और मदरसों के करीब 23 लाख 68 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 5वीं के 12.76 लाख और 8वीं के 10.92 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें

RSKMP 5th 8th Result 2026: थोड़ी देर में आने वाला है रिजल्ट, यहां देखें सबसे तेज

डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकेंगे

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करनी होगी। एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक आज दोपहर 1.30 तक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां एमपी के 5वीं और 8वीं रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाएं।

यह है आधिकारिक वेबसाइट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को डिजिटल मार्कशीट मिलेगी, जिसमें कई सारी जानकारी शामिल होगी।

जबलपुर कलेक्टर ने दी जानकारी

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जबलपुर कलेक्टर ने कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा बुधवार को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम www.rskmp.in पोर्टल पर देख सकेंगे।

विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण राज्य शिक्षा केन्द्र की वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नंबर/समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक भी क्यूआर कोड़ के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।

प्रदेश में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई गई थी। यह विगत 20 से 28 फरवरी के बीच हुई थी। जिसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

ऐसे चेक करें 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर दिख रहे "MP Board 5th/8th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. समग्र आईडी या रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही रिजल्ट(MP Board Class 5th 8th Result 2026) स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5. फिर स्कोरकार्ड डाउनलोड/प्रिंट कर लें।

ये भी पढ़ें

MP Board 5th 8th Result 2026: 5वीं 8वीं का रिजल्ट, patrika.com पर देखें पल-पल के अपडेट्स

Published on:
25 Mar 2026 12:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर