27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSKMP 5th 8th Result 2026: थोड़ी देर में आने वाला है रिजल्ट, यहां देखें सबसे तेज

RSKMP Result 2026 5th 8th result: 5वीं 8वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में आ रहा है, लाखों छात्रों के दिल की बढ़ी धड़कनें... .patrika.com पर देखें सबसे पहले सबसे तेज

2 min read
Google source verification
5th 8th result 2026

5th 8th result 2026

RSKMP Result 2026: मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार थोड़ी देर में खत्म होने वाला है। राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) की ओर से साल 2026 के वार्षिक परीक्षा परिणाम आज 25 मार्च को जारी किए जा रहे हैं। हालांकि परिणाम जारी होने के समय में बदलाव किया गया है। जिससे छात्रों और अभिभावकों को थोड़ा इंतजार और करना होगा।

बता दें कि पहले यह रिजल्ट सुबह 11.30 बजे जारी होना था, लेकिन अब इसे दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाएगा।

यहां देखें अपडेट: https://www.rskmp.in/result.aspx

बता दें कि समय में बदलाव के कारण कई छात्र और अभिभावक सुबह से ही वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करनी होगी। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। इसे डाउनलोड भी किया जा सकेगा।

फरवरी में परीक्षा, मार्च में रिजल्ट

इस साल 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया था। मूल्यांकन की गति इतनी तेज रही कि अब मार्च में ही रिजल्ट की प्रक्रिया तक पूरी हो गईं और आज 25 मार्च को रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। बता दें कि इस बार 5वीं 8वीं की परीक्षा बोर्ड (MP Board 5th 8th Result) द्वारा आयोजित नहीं की गई थीं। केवल परीक्षा का पैटर्न ही बोर्ड पर आधारित था।

स्कूलों से लेनी होगी ऑरिजनल मार्कशीट

रिजल्ट में विषयवार अंक, कुल अंक, प्रतिशत, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। यह ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होगी, जबकि मूल मार्कशीट अंकसूची के बाद में संबंधित स्कूलों से प्राप्त करनी होगी।

राज्य शिक्षा केंद्र की सलाह

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए धैर्य बनाए रखें। यदि वेबसाइट स्लो हो, तो कुछ समय बाद फिर से प्रयास करें।

ऐसे देखें स्टेप बाय स्टेप रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद कक्षा 5वीं/ 8वीं रिजल्ट 2026 पर लिंक करें। यहां स्क्रीन पर आपको रोल नंबर वाले कॉलम में रोल नंबर भरना होगा या फिर समग्र आईडी दर्ज की जाएगी। इसके बाद अभिभावक अपने बच्चे का रिजल्ट देख सकेंगे।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है...