जबलपुर

हवा की दिशा बदलते ही हल्के बादल छाए, शाम को सर्दी बढ़ी

शहर में मौसम ने ली करवट

less than 1 minute read
Dec 10, 2020
weather udoate : 3 डिग्री सेल्सियस केसाथ माउंट आबू सबसे सर्द
weather udoate : 3 डिग्री सेल्सियस केसाथ माउंट आबू सबसे सर्द

जबलपुर . पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के साथ गुरुवार को मौसम ने करवट ली। हवा की दिशा बदल गई। आसमान में हल्के बादल छाए। धूप कमजोर होने से दोपहर में पारा नीचे आया। बदलाव के बीच शहर में गुरुवार की सुबह सर्दी कम रही। लेकिन बादलों के आने के साथ ही हवा में हल्की सर्दी घुलने से सर्दी का अहसास बढ़ा। दो दिन से शाम को भी कम महसूस हो रही सर्दी का गुरुवार को अहसास बढ़ा। सर्द हवा ने एक बार फिर सिहरन पैदा की। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी एक-दो दिन हल्के बादल बने रहेंगे। मौसम में परिवर्तन आएगा।

सामान्य से दो डिग्री ज्यादा तापमान
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह 29 डिग्री सेल्सियस हो गया। सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के साथ ही सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 75 प्रतिशत और शाम को 55 प्रतिशत थी। उत्तर-पश्चिमी हवा एक किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

आज और कल छिटपुट वर्षा के आसार
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आया है। हल्के बादल बने हुए है। पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवात का असर आ रहा है। इसके प्रभाव से शुक्रवार और शनिवार को सम्भाग में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में कमी आने की सम्भावना है।

Published on:
10 Dec 2020 08:15 pm