26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर में टेंट हाउस संचालक की पिस्टल से फायरिंग, एक की मौत, एक घायल

Pistol Firing: हनुमानताल के भोला नगर प्रेम सागर में वारदात, एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस।
2 min read
Google source verification
jabalpur firing

pistol firing one dead one injured, अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल युवक (Source-Patrika)

Jabalpur Pistol Firing: मध्यप्रदेश के जबलपुर के हनुमानताल के प्रेम सागर भोला नगर में शनिवार दोपहर को गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। गोलियां एक टेंट हाउस संचालक की पिस्टल से चलीं, घटना में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। मृतक और घायल युवक टेंट हाउस संचालक के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। घायल युवक के मुताबिक फायरिंग गलती से हुई थी। पुलिस ने गोली चलाने वाले टेंट हाउस संचालक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

टेंट हाउस संचालक की पिस्टल से फायरिंग

हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाष बघेल ने बताया कि भोला नगर निवासी राज सोनकर का बेटा प्रिंस सोनकर टेंट हाउस संचालक है। उसके यहां प्रेम सागर निवासी करण इबराडे (21) और अंकित रैकवार (22) काम करते थे। करण और अंकित शनिवार दोपहर प्रिंस के घर पर थे। इस दौरान प्रिंस के पास मौजूद पिस्टल से अचानक फायर हो गया। गोली करण के पेट के के पास और अंकित के पैर में जा लगी।

एक युवक की मौत, एक घायल

अंकित के अनुसार गोली लगते ही वह बेहोश हो गया। इधर घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। अंकित और करण को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां करण को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अंकित का उपचार किया जा रहा है। करण के शव को मेडिकल अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस पहुंची, जांच जारी

सूचना मिलते ही हनुमानताल थाने की पुलिस और आला अफसर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एक टीम ने प्रिंस को भी हिरासत में ले लिया है। प्रिंस से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गोली चली या फिर चलाई गई। हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि गोली लगने के कारण एक युवक की मौत हुई है, वहीं एक घायल है। मामले में जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगें, उनके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।