
Jabalpur cruise accident: मध्य प्रदेश में जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा कि बरगी बांध हादसा चक्रवात की वजह से हुआ है। उसकी विस्तृत जानकारी जांच रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी। उन्होंने ने कहा कि इस हादसे में मन को बेहद दुख पहुंचा। वहीं, सीएम ने इस दौरान एक बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने घोषणा की कि दुर्घटना में रेस्क्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को पानी से बाहर निकाला, उनका 15 अगस्त को सम्मान किया जाएगा। घटनास्थल पर डिप्टी सीएम सहित मंत्री राकेश सिंह और नेता विपक्ष उमंग सिंघार पहुंच चुके है। सीएम ने हादसे में पीड़ितों के परिवार से मुलाकात की। जल्द सीएम मोहन यादव भी पहुंचने वाले है। (MP News)
सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बरगी बांध में हुई दुर्घटना चक्रवात की वजह से घटी है। हमने कल ही अपने पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, एसीएस संजय दुबे के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजा। राहत-बचाव के लिए एनडीआरएफ-एसडीआरएफ को लगाया। मुझे मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में 29 लोगों को बचाया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभी बरगी बांध में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हमने इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे की वजह से मन बहुत दुखी है। हमारी रेस्क्यू टीम तत्पर थी। उसने क्रूज को काटकर लोगों को पानी से बाहर निकाला है। रेस्क्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को निकाला है, हम उन्हें 15 अगस्त को सम्मानित करेंगे।
बता दें कि, बरगी डैम में अभी भी राहत बचाव कार्य चल रहा है। दोपहर को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Deputy CM Jagdish Devda) भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह एक दुखद हादसा है। मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार (Umang Singhar) भी बरगी डैम स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से ही सरकार पर निशाना साधा और गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यहां मापक यंत्र नहीं था, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाइव जैकेट नहीं थे। यह सब प्रमाण है, लापरवाही सामने है। सरकार की लापरवाही के कारण यह घटना घटी, क्या वे लोग जिम्मेदार नहीं हैं जिनके कारण यह घटना घटी, उनपर केस दर्ज नहीं होना चाहिए? उन्होंने आगे कहा कि सरकार को तत्काल जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश में कई घटनाएं हो गई, भागीरथपुरा की घटना, यह घटना, सरकार को संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए। (MP news)