जबलपुर

computer baba ने पकड़ी रेत चोरी, video में देखें दबंग अवतार

दबंग बाबा
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2019, 3:42 PM IST
news
computer baba

जबलपुर। नदी न्यास के अध्यक्ष कम्पयूटर बाबा ने आज नरसिंहपुर, जबलपुर सीमा पर नर्मदा नदी के किनारे हो रहे अवैध रेत खनन को पकड़ा। उनके साथ अधिकारियों की टीम भी थी। इस बीच उन्होंने अवैध खनन में लगी मशीनों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। बाबा के इस दबंग रूप से अधिकारी भी सन्न रह गए। वहीं खनन माफिया मौके फरार हो गया है। बाबा की ये कार्रवाई लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

नदी न्यास के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने आज नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी के किनारे चल रहे अवैध उत्खनन और नदी की स्थिति की जांच की। कुछ समय पहले वह जबलपुर सीमा में आए। नरसिंहपुर के साकल घाट से उन्होंने देखा कि उस पार कुछ मशीनें नर्मदा नदी में खड़ी है तो वह है नाव से नरसिंहपुर की सीमा से जबलपुर सीमा में जुगपूरा घाट पहुंचे।

यहां मशीनों को देखा उसके बाद खनिज विभाग के अधिकारियों ने उसे जप्त किया। उनके साथ मौके पर खनिज विभाग एसडीएम शहपुरा और पुलिस विभाग के अधिकारी भी जांच कार्य में सम्मिलित हैं। खनिज विभाग ने जुगपुरा घाट पर इस पोकलेन मशीन को जप्त किया है। अब वह आगे की तरफ रवाना हो रहे हैं।
ज्ञात हो कि कंप्यूटर बाबा नर्मदा क्षिप्रा और मंदाकिनी नदी के लिए बनाए गए नदी न्यास के अध्यक्ष हैं। उन्होंने नर्मदा तटों पर चल रहे अवैध उत्खनन के साथ-साथ शिवराज सिंह चौहान सरकार के समय किए गए पौधरोपण की जांच का जिम्मा लिया है और इसके लिए वह नरसिंहपुर होते हुए जबलपुर पहुंचेंगे। आज के दिन वह कुछ घाटों का निरीक्षण करेंगे।