जबलपुर

कांग्रेस ने बुलाया बंद, लोगों ने समय से पहले खोल लीं दुकानें- देखें वीडियो

जलसंकट पर जबलपुर बंद - रमनगरा प्लांट की जांच और महापौर से इस्तीफे की मांग की

2 min read
Jun 03, 2018
congress big decision failed in mp vidhan sabha election 2018

जबलपुर। सात दिनों तक शहर को जलसंकट में डालने का आरोप नगर सरकार पर लगाते हुए कांग्रेस ने रविवार को जबलपुर बंद का आह्वान किया। इसके लिए जिला स्तर पर बैठकों के साथ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया गया, लेकिन कांग्रेस का बंद बेअसर हो गया। लोगों ने रविवार को समय से पहले ही दुकानें खोल लीं। बंद कराने आए नेताओं की भी उन्होंने नहीं सुनी। कुछेक दुकानों को छोड़कर रविवार की ग्राहकी के चक्कर में लोगों ने दुकानें खोल रखी हैं। व्यापारियों का कहना है कि रविवार को सबसे ज्यादा ग्राहकी होती है, ऐसे में बंद करना उनके लिए उचित नहीं है। कांग्रेस ने रमनगरा प्लांट व पाइप लाइन बिछाने में हुए भ्रष्टाचार व गुणवत्ताहीन निर्माण की जांच कराने के साथ ही महापौर के इस्तीफे की भी मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया, पांच साल में ५६ बार रमनगरा प्लांट की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार सुबह ११ बजे मालवीय चौक पर एकत्र हुए इसके बाद घूम-घूमकर लोगों से प्रतिष्ठान बंद कराने की अपील की। अंत में सम्भायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विरोध में प्रदर्शन
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बल्देवबाग चौक पर महापौर स्वाति गोडबोले के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, कमलेश यादव, मदन लारिया, समर्थ मिश्रा, टीकाराम कोष्टा, शिवम यादव मौजूद थे।

'भाजपा तेरे राज में बूंद-बूंद को तरसे'
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में 'भाजपा तेरे राज में पानी की बूंद-बंूद को तरसे..Ó गाना गया। इस दौरान राजपाल मथारू, संदीप जैन, श्याम सोलंकी मौजूद थे। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी ने सराफा चौक पर प्रदर्शन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश सराफ, बाबू विश्वमोहन, मुकेश राठौर, अतुल बाजपेयी, अनुराग गढ़ावाल मौजूद थे।

रैली निकाली
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलसंकट व पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में खाली डिब्बे लेकर साइकिल रैली निकाली। राज्यमंत्री शरद जैन के कार्यालय मेंं खाली डिब्बे भेंट किए। इस दौरान सचिन यादव, शिव मल्लाह, कपिल श्रीवास्तव मौजूद थे।

लोहे की पाइपलाइन डालेंगे : महापौर
रमनगरा की पाइप लाइन टूटने से शहरवासियों को हुई परेशानी पर महापौर स्वाति गोडबोले ने कहा, तकनीकी खराबी से जलापूर्ति प्रभावित हुई। सुधार कार्य पूरा होने से भरपूर पानी सप्लाई होगा। लोहे की समानांतर पाइप लाइन डालने का निर्णय लिया गया है। एक-दो दिन में टेंडर निकाला जाएगा।

यहां भी हुए प्रदर्शन
अधारताल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधारताल में भी प्रदर्शन किया। इसमें लखन घनघोरिया, चमन पासी, सुबोध पहारिया, विकास विश्वकर्मा शामिल हुए।
गोपाल होटल चौक : कांग्रेसियों ने यहां भी महापौर के विरोध में प्रदर्शन किया। रमेश चौधरी, शैलेन्द्र सिंह परिहार, मुन्ना बेन, शेष नारायण पारासर मौजूद थे।
चंडालभाटा : कांग्रेस सेवादल ने चंडालभाटा दमोहनाका में विरोध जताया। संगठन के मुख्य संगठक झल्लेलाल जैन, पूनमचंद सोनकर, सुक्कू चौधरी, सुदर्शन चौधरी, राजेश ठाकुर मौजूद थे।
बेलबाग तिराहा : बेलगार तिराहे पर कांग्रेस के संजय अहिरवार, जय घनघोरिया, मंजूर अहमद, रामू गुप्ता आदि ने प्रदर्शन कया।
गढ़ा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गढ़ा गौतम मढि़या के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान गणेश चौकसे, संजय राठौड़, मनोज पाटकर, सत्येन्द्र पचौरी, शेखर सोनी शामिल रहे।
कांचघर चौक : कांग्रेसियों ने कांचघर चौक पर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ. रमाकांत रावत, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, एड उमेश लोधी, मुन्ना बेन शामिल रहे।

Published on:
03 Jun 2018 01:25 pm
Also Read
View All