जबलपुर

MP के वित्त मंत्री ने यहां दिया अजीबो-गरीब बयान, कांग्रेस नेता भी हैरान

अपराध केवल मध्यप्रदेश में नहीं दूसरी जगह भी होते हैं
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2018, 10:16 AM IST
controversial statements by bjp leader,Crime is not only in the mp but also in other places.,Statement given by State Finance Minister Jayant Malaiya,The unfortunate statement of the MP's finance minister, saying- crime is the usual thing,mp finance minister name ,mp finance minister controversial statement,jayant malaiya controversial statements,bjp leaders controversy,controversial statements by bjp politicians,crime in mp,Jabalpur,
controversial statements by bjp leader

जबलपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया बातचीत करते-करते अजीबों गरीब बात कह गए। शनिवार को शहर प्रवास पर आए मलैया से जब प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर सवाल किए गए तो पहले तो उन्होंने टाल-मटौल किया। उसके बाद अपराध को सामान्य चीज बता दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि अपराध केवल मध्यप्रदेश में नहीं दूसरी जगह भी होते हैं। विपक्ष बेवजह इसे मुद्दा बना रही है। वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और उनके बातों पर हैरानी जताई।

कांग्रेस विरोध करना सीख रही है
कांग्रेस को विरोध करना नहीं आता। उनके कार्यकर्ता विरोध करना सीख रहे हैं। विवादों में घिरे मंत्री रामपाल के संबंध में उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। मलैया का कहना था कि उनके मंत्री इस सम्बन्ध में बयान दे चुके हैं। पत्रकारों से चर्चा में कही सरकार अगर कर्ज ले रही है तो उसे चुकाने मे भी सक्षम है। कांग्रेस के शासन मे कुल राजस्व का 22 प्रतिशत ब्याज में जाता था। भाजपा सरकार ने उसे कम किया। अब केवल आठ प्रतिशत ब्याज के रूप जा रहा है।

जनता सिखाएगी सबक
वित्त मंत्री के बयान पर राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मलैया का बयान हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और संगठन इस बार पूरी तरह तैयार हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका एहसास हो जाएगा। चुनाव में जनता सत्ताधारियों को सबक सिखाएगी। जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।

जेडीए कार्यालय पहुंचे
शहर प्रवास पर वित्तमंत्री जयंत मलैया शनिवार को जबलपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय भी पहुंचे। जेडीए अध्यक्ष डॉ विनोद मिश्रा ने उन्हें प्राधिकरण की विकास योजनाओं से अवगत कराया। उनका स्वागत सीईओ निधि सिंह राजपूत, डीएस मिश्रा, अनिल अंबनानी और संजय खरे ने किया। अध्यक्ष ने जेडीए कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने की मांग रखी। इस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Published on: