जबलपुर . डुमना एयरपोर्ट से विभिन्न रूटों पर उड़ान भरने वाली फ्लाइटों की टाइमिंग में सोमवार से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) के निर्देश पर विमानों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जूम एयरलाइंस की दिल्ली-जबलपुर-कोलकाता रूट की फ्लाइट और एयर इंडिया की दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली रूट की फ्लाइट की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। जूम एयरलाइंस की फ्लाइट जहां 20 मिनट पहले आएगी। वहीं एयर इंडिया की फ्लाइट 20 मिनट की देरी से जबलपुर पहुंचेगी। जूम एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से अभी सुबह 8.10 बजे रवाना होती है, जो 26 मार्च से 25 मिनट पहले 7.45 बजे रवाना होगी। ये फ्लाइट अभी जबलपुर में सुबह 9.30 बजे पहुंचती है, जो नए टाइमिंग के अनुसार 20 मिनट पहले पहुंचेगी। वहीं एयर इंडिया की फ्लाइट शाम 5.40 बजे की बजाए अब 20 मिनट की देरी से शाम छह बजे जबलपुर आएगी। ये विमान 6.25 बजे दिल्ली रवाना होगा।