जबलपुर

वेंटिलेशन में पड़ा कोरोना मरीज अस्पताल की बिल्डिंग से कूदा, हालत गंभीर- देखें लाइव वीडियो

जबलपुर मेडिकल अस्पताल का मामला, मानसिक तनाव की वजह बताई जा रही
less than 1 minute read
Oct 09, 2020
covid -19 patient
covid -19 patient

जबलपुर। कोरोना का इलाज कराने वालों में मानसिक तनाव देखा जा रहा है। यही वजह है कि वहां कोरोना का इलाज कराने वाले कुछ मरीज अपना आपा खोकर खुदकुशी करने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को वेंटिलेशन पर पड़ा मरीज अस्पताल की बिल्डिंग से कूद गया। जिससे उसे शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। तत्काल अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने उसे वार्ड में शिफ्ट किया और इलाज शुरू कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुपर स्पेशिलिटी कोविड वार्ड में भर्ती करीब 42 वर्षीय व्यक्ति दो दिनों से वेंटिलेशन में था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास वह बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। जब वार्ड में मौजूद स्टाफ या डॉक्टर उसके पास आ पाते वह नीचे गिर चुका था। उसे सिर व पैर में चोटें आई हैं। हालांकि उसकी हालत अब स्थित बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजर रहा है, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया है।

Published on:
09 Oct 2020 12:09 pm