जबलपुर

जबलपुर में अपराध बेकाबू, बरगी बना अपराधियों का गढ़

-बरगी विधायक संजय यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर साधा निशाना
less than 1 minute read
crime scene
न्यूयॉर्क में गोलीबारी।

जबलपुर। हाथरस कांड से शहपुरा में मासूम बच्ची के अपहरण के बाद बलात्कार कर हत्या और बरगी से मां-पिता के बीच से अगवा हुए मासूम रेयान मामले को लेकर बरगी विधायक संजय यादव ने कानून-व्यवस्था पर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि जिले में अपराध बेकाबू हो गया है और बरगी विधानसभा उसका गढ़ बनता जा रहा है। चेताया कि 11 नवम्बर के बाद ऐसे पुलिस अधिकारी बोरिया-बिस्तर तैयार रखें।
विधायक यादव ने अपने दावे की पुष्टि के लिए विधानसभा सत्र में पूछे गए प्रश्र के जवाब में मिले जिले के अपराध सम्बंधी आंकड़ों का हवाला दिया। बताया कि एक जनवरी से 31 मार्च के बीच 16 हत्याएं हुई थी। वहीं एक अप्रैल से 31 अगस्त तक 33 हत्याएं हुईं। सितम्बर में भी ये ग्राफ कम नहीं हुआ। पूरे जिले में अवैध शराब, रेत खनन, जुआ-सट्टा से जुड़े माफिया से पुलिस के गठजोड़ का आरोप लगाया।
ये आंकड़े पेश किए-
अपराध श्रेणी-01 जनवरी से 31 मार्च-01 अप्रैल से 31 अगस्त
हत्या-16-33
हत्या प्रयास-30-55
डकैती-00-01
लूट-15-22
गृहभेदन-85-134
चोरी-60-95
चोरी वाहन-166-142
बलवा-22-14
छेड़छाड़-89-99
बलात्कार-53-90
अपहरण-113-106

Updated on:
04 Oct 2020 01:09 pm
Published on:
04 Oct 2020 01:13 pm