जबलपुर

Diwali 2024 : अयोध्या के सरयू तट की तरह यहां भी मनाई गई अद्भुत दिवाली, 51 हजार दीपों जगमगा उठीं मां नर्मदा

Diwali 2024 : संस्कारधानी जबलपुर से गुजरने वाली मर्मदा नदी के तट गौरी घाट पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान 51 हजार दीपक एक साथ जलाकर दिवाली पर्व की शुरुआत की गई।

2 min read

Diwali 2024 : दीपावली के पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से गुजरने वाली मर्मदा नदी के तट गौरी घाट पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान 51 हजार दीपक एक साथ जलाकर दिवाली पर्व की शुरुआत की गई। खास बात ये है कि ये आयोजन अयोध्या के सरयू तट की तर्ज पर जबलपुर में दीपोत्सव के साथ किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के साथ-साथ शहर के साधु-संत, विधायक, महापौर समेत कई गणमान्य हस्तियां आयोजन में शामिल रहीं।

इस मौके पर आकर्षक लेज़र शो का भी आयोजन किया गया। जिसने हर किसी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस दिव्य और भव्य आयोजन में शामिल होने शहर भर से हजारों की संख्या में लोग नर्मदा तट गौरी घाट पर इकत्रित हुए। नर्मदा तट के गौरी घाट में भव्य दीपोत्सव का ये तीसरा साल है। यही नहीं साल दर साल इस आयोजन की भव्यता बढ़ती जा रही है।

जोर शोर से की गई तैयारियां

इसके पहले नर्मदा तट पर आयोजित हुए दीपोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की गई, सैकड़ो की तादाद में शहर वासियों ने पहुंचकर घाट को सजाया और उसके बाद दीये जलाकर पर्व की खुशियां मनाईं। रोशनी के महापर्व दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मां नर्मदा की विशाल महाआरती की गई और आकर्षक आतिशबाजी के साथ उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी।

Updated on:
31 Oct 2024 10:02 am
Published on:
31 Oct 2024 10:00 am
Also Read
View All

अगली खबर