जबलपुर

दिवाली राशिफल: इनके घर आने वाली हैं माता लक्ष्मी, आजचमकने वाली है किस्मत

दिवाली राशिफल: इनके घर आने वाली हैं माता लक्ष्मी, आजचमकने वाली है किस्मत  

2 min read
Nov 14, 2020
Horoscope Today, 14 November 2020

मेष- दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। वाहन सुख संभव है।
वृषभ- आलस त्यागें। समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है।
मिथुन-आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। लापरवाही से काम न करें। आय से अधिक व्यय न करें।
कर्क- आपको पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। विरोधियों से सावधान रहें।
सिंह- आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें, इसमें नुकसान आपका ही होगा। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं।
कन्या- बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।

IMAGE CREDIT: lali koshta

तुला- आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।
वृश्चिक- दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार.-नौकरी में लाभ होगा।
धनु-जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है। सतर्क रहें।
मकर-सामाजिक कुछ लोग आपके किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्च में कमी करें।
कुम्भ-आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा।
मीन- व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।

Also Read
View All