जबलपुर

murder mystery : फैक्ट्री कर्मी का बायपास पर मिला शव, गर्दन में मिले निशान, हत्या की आशंका

कारखाने से निकलकर बाइक से जा रहा था घर
2 min read
Dec 15, 2017
Factory worker found dead in bypass road fear of murder,Murder,Factory Worker Murder,Attempt to Murder,Murder Case,Factory Worker Dadbody Found in Bypass,Dadbody Found in Side of Road,Young Man Deadbody Found in National Highway ,jabalpur police,Murder Latest News ,Crime,Crime in Jabalpur,Crime in Jabalpur,
Factory worker found dead in bypass road fear of murder

जबलपुर। बायपास सड़क पर शुक्रवार को एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना अंधूमक-तिलवारा बायपास की है। जहां, सूनसान जगह पर सड़क के किनारे एक युवक का शव पड़ा था। पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक फैक्ट्री कर्मी है। जो कारखाने से घर जाने की बात कहकर निकला था। मृत युवक की गर्दन में कुछ निशान थे। जिसे देखकर उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। गढ़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आनंद कुंज निवासी है मृतक
गढ़ा पुलिस ने बताया क आनंद कुंज गढ़ा निवासी भरत पटेल (35) भेड़ाघाट जिलेटिन फैक्ट्री में कार्यरत था। रोजाना की तरह गुरुवार सुबह वह फैक्ट्री गया था। छुट्टी होने पर शाम छह बजे वह बाइक से घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुुंचा। देर रात तक जब उसका पता नहीं चला, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान बायपास पर एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने मौके पर जाकर शव की पहचान भरत के रूप में की।

तार लपेटकर गला घोंटा
पुलिस के अनुसार फैक्ट्री कर्मी की गला घोंटकर हत्या की गई है। आरोपित ने पतले तार को उसके गले में दो से तीन बार लपेटा और फिर उसी से उसका गला घोंट दिया। आरोपित ने लाश को अंधमूक से तिलवारा जाने वाले मार्ग पर ही फेंका और वहां से भाग निकला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मेट्रो बस की टक्कर से मां-बेटा जख्मी
जबलपुर. बाइक सवार मां-बेटे को शुक्रवार सुबह मेट्रो बस ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों जख्मी हो गए। अधारताल पुलिस ने बताया कि कंचनपुर निवासी पवन कछवाहा मां कमला देवी को लेकर पेथोलॉजी जा रहा था। वे बाइक पर थे। वे कृष्णा डेयरी के पास पहुंचे ही थे कि मेट्रो बस (एमपी 20 पीए 0784) के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपित बस चालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Published on:
15 Dec 2017 07:50 pm