मोबाइल टावर लगवाएं 90 हजार रूपये हर महीने कमाएं! जानिए कैसे
जबलपुर। प्लॉट पर टॉवर लगाकर हर महीने 90 हजार रुपए कमाई का झांसा देकर जालसाजों ने एक महिला से 1.46 लाख रुपए ऐंठ लिए। महिला दो सालों से शिकायत लेकर भटक रही थी। गुरुवार को महिला बेटे के साथ एसपी कार्यालय पहुंची थी। एसपी के निर्देश पर रांझी थाने में रविवार को चार आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
news fact
- प्लॉट में टॉवर लगाने के नाम पर 1.46 लाख रुपए ऐंठ लिए
-एसपी के निर्देश पर रांझी थाने में प्रकरण दर्ज
न्यू कंचनपुर अधारताल निवासी उर्मिला सिंह ठाकुर ने शिकायत कर बताया कि उसने प्लॉट में टॉवर लगाने का विज्ञापन पढकऱ इंडुश टॉवर कम्पनी के मोबाइल नम्बर 08447683866 पर तीन फरवरी 2016 को सम्पर्क किया था। छह फरवरी को रजिस्टे्रशन शुल्क के एवज में 1450 रुपए जमा कराए गए। 13 फरवरी को ऑक्शन फीस के एवज में मनोज कुमार के नाम पर पंजाब नेशनल बैंक के खाता संख्या 4679000100027363 में 34 हजार 600 रुपए जमा कराए गए। इसके बाद टीडीएस के नाम पर 60 हजार रुपए 16 फरवरी को जमा कराए गए। फिर राहुल के बैंक खाता 6200000100011485 में 25 हजार रुपए जमा कराए गए। पुलिस ने मामले में विकास, संजय मित्तल, मनोज राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
जमीन की रजिस्ट्री करने के नाम पर 55 लाख की ठगी
यहाँ, गढ़ा थाने में बेदी नगर निवासी नीेलेश साहू ने भेड़ाघाट निवासी रामविलास साहू, राजकुमारी साहू, अंकित साहू के खिलाफ जमीन रजिस्ट्री के एवज में 51 लाख रुपए नकद और चार लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से दिए थे। आरोपितों ने पैसे लेने के बाद रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। अब पैसे भी नहीं लौटा रहे हैं। नीलेश साहू ने एसपी से मामले की शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर उक्त चारों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।