जबलपुर

एकतरफा मोहब्बत में पागल हुआ लड़का, मां के सामने लड़की से किया ये गंदा काम

घर के बाहर पूजा कर रही युवती को घसीटा, छात्रा से की छेड़छाड़, दोनों घटनाओं में जान से मारने की धमकी देते हुए भागे आरोपी
2 min read
Feb 27, 2018
How to Kiss Using Your Teeth | Kissing Tips
How to Kiss Using Your Teeth | Kissing Tips

जबलपुर. घर के बाहर पूजा कर रही युवती को सोमवार दोपहर शोहदे ने घसीटा और अपहरण की कोशिश की। युवती की मां बाहर आई, तो आरोपित युवती को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। आरोपित की हरकत देख युवती की मां बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं, घमापुर में एक शोहदे पर स्कूली छात्रा को धमकाने और छेड़खानी का मामला भी सोमवार को दर्ज किया गया।

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि २४ वर्षीय युवती के साथ स्कूल में अनिल पटेल पढ़ता था। अनिल और युवती एक दूसरे को जानते थे। मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे युवती घर के बाहर मंदिर में पूजा कर रही थी। तभी अनिल वहां पहुंचा। युवती कुछ समझती, उसके पहले अनिल ने उसे पकड़ लिया। युवती को घसीटा और साथ में चलने का दबाव बनाया। युवती ने मदद की आवाज लगाई। युवती की मां और पिता बाहर आए। आरोपित की हरकतें देख युवती की मां बेहोश गई। घमापुर पुलिस ने बताया कि १७ वर्षीय किशोरी स्कूली छात्रा है। स्कूल आते-जाते वक्त बबलू पटेल उसका पीछा करता था। कई बार बबलू ने उससे छेड़खानी की।

READ MORE- होलिका दहन : तंत्र साधना के लिए खास है होलिका दहन की रात, भूल कर भी न करें ये 5 काम

आरोपित घर की गली में आकर तांक-झांक भी करता था। लेकिन, किशोरी ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया। सोमवार को छात्रा स्कूल से लौट रही थी, तब बबलू उसका पीछा कर रहा था। छात्रा ने विरोध किया, तो बबलू ने अभद्रता की। उसने कहा कि वह बात नहीं करेगी, तो जान से मार देगा। इससे छात्रा दहशत में आ गई। वह घर पहुंची और परिजन को घटनाक्रम बताया। इसके बाद उसने आरोपित के खिलाफ एफआईआर कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

महिला से अश्लीलता
रांझी में महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला के भतीजे ने ही रविवार रात वारदात को तब अंजाम दिया, जब महिला घर पर अकेली थी। आवाज सुनकर पति व ससुर वहां पहुुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपित भाग निकला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
27 Feb 2018 04:08 pm