इस वर्ष दीपावली से पहले और बाद में आ रहे विशेष पर्वों पर खरीदारी के भी शुभ संयोग बन रहे हैं। एेसे में बाजार में खरीदारी बढ़ेगी और खरीदारों के साथ-साथ व्यापारियों की दीपावली भी अच्छी मनेगी। धनतेरस से छह दिन पूर्व पुष्य नक्षत्र होने के कारण इस दिन भी बाजारों में खरीदारी का जोर रहेगा। ग्राहकों के इंतजार और स्वागत में बाजार अभी से सजने लगे हैं।
आचार्य डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री के अनुसार ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इस अयोग में नवीन कार्य का शुभारंभ, सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहन, वस्त्र, भूमि आदि की खरीद शुभ व चिरस्थाई रहती है। दीपावली पर्व के साथ-साथ इससे पूर्व और बाद में आ रहे कई पर्वों पर खरीद शुभफलदायी रहेगी।
किस पर्व पर क्या खरीदना श्रेष्ठ रहेगा
:- 26 अक्टूबर, खरीदारी के लिए मध्यम है। इस दिन वाहन और सोने-चांदी की खरीद की जा सकती है।
:- 30 अक्टूबर, सिंह का गुरु होने से सोने-चांदी की खरीदारी श्रेष्ठ। धान्य भी खरीदना शुभ रहेगा।
:- 3 नवम्बर, गुरु-चंद्रमा के द्वितीय-द्वादश होने से सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, वस्त्र खरीदना श्रेष्ठ।
:- 9 नवम्बर, कन्या का चंद्रमा जवाहरात, वाहन, वस्त्र की खरीद के लिए सर्वश्रेष्ठ समय रहेगा।
:- 10 नवम्बर, तुला का चंद्रमा और सूर्य-चंद्र की युति होने से सोना खरीदना शुभ। वाहन खरीद सकते हैं।
:- 11 नवम्बर, तुला का चंद्रमा रहने और स्वाति नक्षत्र होने से बाजार में चांदी की मांग बढ़ेगी।
:- 16 नवम्बर, धनु का चंद्र होने से सोने की खरीदारी उत्तम रहेगी।
:- 22 नवम्बर, मीन का चंद्र होने से वाहन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदी