28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पहली फिल्म में उनके साथ स्क्रीन शेयर करना तोहफा’, रणबीर कपूर को लेकर रवि दुबे का खास पोस्ट वायरल

Ravi Dubey Instagram: 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे ने रणबीर कपूर के 44वें जन्मदिन पर खास नोट लिखा। जानिए रणबीर के साथ 3 साल काम करने पर क्या बोले रवि।
2 min read
Google source verification
Ranbir Kapoor

'रामायण' में रणबीर के छोटे भाई बनकर खड़े रहे रवि दुबे (सोर्स: Instagram-ravidubey2312)

Ramayana cast: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे, जबकि यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, टीवी के पॉपुलर एक्टर रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। अब रणबीर कपूर के 44वें जन्मदिन पर रवि ने उनके लिए एक खास नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पिछले तीन सालों के अपने अनुभव और रणबीर से मिली सीख के बारे में बताया।

रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए उन्हें 'भाई' कहा। उन्होंने लिखा कि पिछले तीन सालों से 'रामायण' का हिस्सा बनना और रणबीर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात रही है।

'रणबीर भाई से बहुत कुछ सीखा'

रवि ने अपने पोस्ट में लिखा कि शायद रणबीर को इस बात का अंदाजा नहीं है कि उनके छोटे भाई के तौर पर उनके साथ खड़े होकर उन्होंने उनसे कितना कुछ सीखा है। रवि ने रणबीर की विनम्रता, काम के प्रति कमिटमेंट और हर सीन में उनके इन्वेस्टमेंट की गहराई की तारीफ की।

उन्होंने आगे कहा कि इन तीन सालों में एक एक्टर, लीडिंग मैन और प्रोफेशनल के तौर पर रणबीर के लिए उनका सम्मान और भी बढ़ा है। रवि के मुताबिक, उन्हें अब तक रणबीर जैसा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं मिला।

'पहली फिल्म में उनके साथ स्क्रीन शेयर करना तोहफा है'

रवि दुबे ने 'रामायण' को अपना पहला फिल्म प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि रणबीर के साथ अपनी पहली फिल्म में स्क्रीन शेयर करना उनके लिए ऐसा तोहफा है, जिसे वह हमेशा संभालकर रखेंगे।

उन्होंने अपने नोट में एक एक्टर और प्रोफेशनल की जिम्मेदारियों पर भी बात की। रवि ने कहा कि एक कलाकार होने की एक मर्यादा होती है, एक अनकहा कोड और एथिक्स होते हैं। अपने काम और आसपास मौजूद लोगों का सम्मान करना और 'रामायण' जैसी फिल्म में अपनी भूमिका के साथ आने वाली जिम्मेदारी को समझना भी इसी का हिस्सा है। रवि ने लिखा कि रणबीर इन सभी चीजों को बेहद अच्छे तरीके से दिखाते हैं और वह शुक्रगुजार हैं कि उन्हें यह सब इतने करीब से देखने का मौका मिला। पोस्ट के आखिर में उन्होंने रणबीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ट्रेलर में छोटी सी झलक ने खींचा ध्यान

'रामायण' के ट्रेलर में अब तक रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी पर ज्यादा फोकस देखने को मिला है। हालांकि, रवि दुबे की छोटी सी झलक ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। टीवी पर अपनी पहचान बना चुके रवि को पहली बार बड़े पर्दे पर लक्ष्मण के किरदार में देखने के लिए उनके फैंस उत्साहित हैं। फिल्म में रणबीर और रवि को भगवान राम और लक्ष्मण के रूप में एक साथ देखना भी दर्शकों के लिए खास अनुभव होने वाला है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग