19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर कपूर के भगवान राम बनने पर सवाल, अब सोनी राजदान ने ट्रेलर देखकर कह दी बड़ी बात- ‘हमें वहां ले जाएगा’

Ranbir Kapoor as Lord Ram: रणबीर कपूर के भगवान राम बनने को लेकर चर्चा के बीच सोनी राजदान ने ‘रामायण’ के ट्रेलर की तारीफ की है। जानिए फिल्म और रणबीर की कास्टिंग पर उन्होंने क्या कहा।
2 min read
Google source verification
Ranbir Kapoor Ramayana

‘रामायण’ के ट्रेलर ने सोनी राजदान को किया एक्साइटेड (सोर्स: IMDb)

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार में नजर आने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी सास और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए सोनी ने कहा कि यह दर्शकों को ऐसा सिनेमाई अनुभव देने वाली है, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।

सोनी राजदान ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें लगता है कि ‘रामायण’ एक शानदार सफर होने वाला है। उनके मुताबिक ट्रेलर देखने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि फिल्म दर्शकों को ऐसी जगहों तक ले जाएगी, जहां वे पहले कभी नहीं गए हैं। सोनी के लिए फिल्म का यही पहलू सबसे रोमांचक है।

रणबीर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। उनके साथ साई पल्लवी देवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। रणबीर की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा होती रही है, ऐसे में सोनी राजदान की ओर से फिल्म और ट्रेलर की तारीफ सामने आई है।

फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के डीएनईजी और प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले किया जा रहा है। इसे बड़े ग्लोबल लेवल पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म के संगीत से ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर हंस जिमर और ग्रैमी विजेता कंपोजर जेम्स न्यूटन हॉवर्ड भी जुड़े हैं।

‘यह एक शानदार सफर होने वाला है’

सोनी राजदान ने फिल्म को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि यह एक शानदार सफर होने वाला है। उन्होंने ट्रेलर के बारे में बात करते हुए कहा कि इसमें ऐसा अनुभव नजर आता है, जो पहले नहीं देखा गया। उनके मुताबिक फिल्म दर्शकों को उन जगहों पर लेकर जाएगी, जहां वे इससे पहले नहीं गए हैं।

उन्होंने इस अनुभव को फिल्म का सबसे रोमांचक हिस्सा बताया। सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट की शादी रणबीर कपूर से हुई है और वह रणबीर के ‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार को लेकर पहले भी चर्चा में रही हैं।

अंशुमान झा ने भी की ट्रेलर की तारीफ

सोनी राजदान के साथ ‘ओम का हरि’ में काम कर रहे अंशुमान झा ने भी ‘रामायण’ के ट्रेलर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास काफी मजबूत है और महाभारत व रामायण उसका हिस्सा हैं। उनके मुताबिक इस कहानी को इतने बड़े स्तर और भव्यता के साथ पेश करना खूबसूरत है और वह फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

अंशुमान झा और सोनी राजदान की फिल्म ‘ओम का हरि’ का निर्देशन हरीश व्यास ने किया है। फिल्म में रघुबीर यादव और आयशा कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग