18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में 3 घंटे से लंबी, विदेश में छोटी होगी ‘रामायण’? रणबीर कपूर की फिल्म के इंग्लिश वर्जन पर आया बड़ा अपडेट

Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के इंग्लिश वर्जन को लेकर रिपोर्ट में दावा है कि यह हिंदी वर्जन से 30 मिनट छोटा होगा। इसमें गाने नहीं होंगे और कुछ सीन हटाए जा सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Ranbir Kapoor Ramayana

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ग्लोबल वर्जन में बड़ा बदलाव (सोर्स: IMDb)

Ramayana Movie Scenes Cut: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म का हिंदी के साथ इंग्लिश वर्जन भी तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों वर्जन की लंबाई में करीब 30 मिनट का अंतर होगा। इंग्लिश वर्जन में गाने नहीं होंगे और कुछ सीन भी हटाए जाने की बात कही जा रही है। बता दें, फिल्म के मेकर्स की ओर से इस बदलाव को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इंग्लिश वर्जन में नहीं होंगे गाने?

‘वैराइटी इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल दर्शकों के लिए तैयार किए जा रहे ‘रामायण’ के इंग्लिश वर्जन में कोई गाना नहीं होगा। इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन भी हटाए जाने की बात कही गई है।

फिल्म को ग्लोबल दर्शकों के लिए आसान बनाने के मकसद से यह बदलाव किए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, भारतीय दर्शक गानों और तीन घंटे से ज्यादा लंबी फिल्मों के आदी हैं, लेकिन इंटरनेशनल दर्शकों के लिए ऐसा फॉर्मेट अलग हो सकता है। इसी वजह से कथित तौर पर इंग्लिश वर्जन की लंबाई कम रखने का फैसला किया गया है।

हिंदी वर्जन से 30 मिनट छोटी होगी फिल्म?

‘रामायण’ का इंग्लिश वर्जन हिंदी वर्जन की तुलना में करीब 30 मिनट छोटा होगा। इसके लिए गानों को हटाने के साथ कुछ सीन भी एडिट किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इंग्लिश वर्जन से कौन-कौन से सीन हटाए जाएंगे।‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हाल ही में रिलीज हुआ है। गणेश चतुर्थी के मौके पर जारी किए गए इस गाने में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आए।

इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है, जबकि इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। गाने में राम और सीता के विवाह के साथ-साथ राम के जीवन और उनके सफर की झलक दिखाई गई है। यही वजह है कि इंग्लिश वर्जन में गाने नहीं होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद हिंदी वर्जन से उसके अंतर को लेकर चर्चा हो रही है।

ऐसी है ‘रामायण’ की स्टारकास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर श्री राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं।

फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया जा रहा है। भारत के बाहर फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स संभाल रही है। ‘रामायण पार्ट वन’ दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।