28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘शहजाद पूनावाला को कपड़े की तरह धो दिया’, KRK ने ‘राइज एंड फॉल’ में हिंसा वाली वीडियो पर किया पोस्ट

Siwet Tomar-Shehzad Poonawala Fight: 'राइज एंड फॉल' के सीजन 2 में शहजाद पूनावाला और शिवित तोमर के बीच लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला। इसी बीच अब केआरके ने इसी वीडियो को शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।
2 min read
Google source verification
Siwet Tomar-Shehzad Poonawala Fight

शिवित तोमर-शहजाद पूनावाला (फोटो सोर्स- Primevideo)

Siwet Tomar-Shehzad Poonawala Fight: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में कंटेस्टेंट्स के बीच चल रहा पावर गेम अब विवादों का रूप लेता नजर आ रहा है। शो में शिवित तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। विवाद के कुछ ही समय बाद शिवित को टावर से बाहर जाने का निर्देश दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर उनके एलिमिनेशन को लेकर भी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

इसी बीच कमाल आर खान यानी केआरके ने भी शिवित और शहजाद के बीच हुए विवाद से जुड़े वीडियो को शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। केआरके ने शहजाद पूनावाला पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें 'कपड़े की तरह धो दिया है' और ये भी सवाल किया कि वह शो में आखिर करने क्या आए थे। हालांकि, ये KRK की व्यक्तिगत प्रतिक्रिया है और इसे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि के तौर पर नहीं देखा जा सकता।

शहजाद पूनावाला से बहस के दौरान भड़कीं शिवित

सामने आए वीडियो में शिवित तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस होती दिखाई देती है। दोनों के बीच बातचीत के दौरान एक-दूसरे पर तंज कसने और जवाब देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसी दौरान शहजाद, शिवित के स्वरा भास्कर के साथ बैठने और उनसे जुड़ी अपनी बात रखते हुए टिप्पणी करते नजर आते हैं।

बहस बढ़ने पर शिवित काफी नाराज दिखाई देते हैं। वीडियो में उन्हें 'डोंट टच मी' कहते हुए सुना जा सकता है। आसपास मौजूद कुछ लोग भी स्थिति को शांत करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। इसी दौरान 'डोंट हिट हिम' जैसी आवाज भी सुनाई देती है। हालांकि, उपलब्ध वीडियो और बातचीत के आधार पर यह स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आता कि शिवित ने शहजाद को थप्पड़ मारा था।

बहस के बाद मिला टावर से बाहर जाने का आदेश

विवाद के कुछ ही देर बाद शो की ओर से शिवित को टावर से बाहर आने का निर्देश दिया जाता है। वीडियो में आवाज सुनाई देती है कि शिवित लिफ्ट के जरिए टावर के बाहर आ जाएं। इसके बाद शिवित कहती हैं कि उन्हें पहले से ही इस तरह की स्थिति होने की आशंका थी।

शिवित अपने एलिमिनेशन को अनुचित बताती नजर आती हैं और कहती हैं कि वह इस स्थिति को अब और नहीं सह सकतीं। इस दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स उन्हें रोकने या उनके साथ जाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, लेकिन शिवित कहती हैं कि उन्हें इस मामले में बात करनी है। टावर से बाहर जाते समय शिवित बाकी कंटेस्टेंट्स को शुभकामनाएं भी देती हैं और उन्हें शो का आनंद लेने के लिए कहती हैं।

‘राइज एंड फॉल 2’ में जारी है पावर गेम

‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में रूलर्स और वर्कर्स के बीच पावर गेम को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। शो में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। इनमें गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, कायरा अनु, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, शिवित तोमर, काजल राघवानी, राज ग्रोवर, मनीष कश्यप, तेज प्रताप यादव, इरीना रुदाकोवा और अनीश भगत जैसे नाम शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग