28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉर्मुज के बाद अब अरब सागर में घुसेगी ईरानी सेना! सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का बड़ा ऐलान

Mojtaba Khamenei: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि हॉर्मुज के बाद अब अरब सागर से दुश्मन फौजों का सफाया होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Sep 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei Funeral Related News

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा अली खामेनेई फाइल। ( फोटो: पत्रिका)

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सेना अब अरब सागर का सफाया करेगी। जिसके बाद दुश्मन की फौजें जल्द ही वहां से भी बाहर हो जाएंगी।

कई बार दुशमनों को करारा जवाब मिला

यह बयान उन इलाकों को लेकर है जहां ईरान अपनी सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहता है। मोजतबा खामेनेई ने कहा कि दुश्मन पहले ही दक्षिणी ईरान के पानी से हटकर अरब सागर तक पहुंच गए हैं। अब वहां से भी उनका सफाया होने वाला है।

मोजतबा ने बताया कि हॉर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा करने वाले ईरानी जवानों ने दुश्मन को कई बार करारा जवाब दिया है। इसी वजह से दुश्मन अब उस इलाके से आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। जब भी उन्होंने कोशिश की तो खुद को ही नुकसान उठाना पड़ा।

हिजबुल्लाह नेता को याद कर मोजतबा ने दिया यह बयान

यह बयान ईरान-इराक युद्ध की याद और हिजबुल्लाह के नेता हसन नासरुल्लाह की मौत की दूसरी सालगिरह पर दिया गया। नासरुल्लाह को 2024 में इजराइल ने मार गिराया था।

खामेनेई ने इस मौके पर देश के जवानों की बहादुरी की तारीफ की। सुप्रीम लीडर आगे कहा कि ईरानी फौज और हॉर्मुज की रखवाली करने वाले लड़ाके दुश्मन को हर बार सबक सिखाते रहे हैं।

अरब सागर भी बेहद खास

अरब सागर और हॉर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक हैं। यहां से तेल की बड़ी मात्रा गुजरती है। ऐसे में ईरान का यह रुख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन सकता है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि दुश्मन जितना आगे बढ़ने की कोशिश करेगा उतना ही खुद को नुकसान पहुंचाएगा।

ईरानी फौज की तैयारियां

ईरान अपनी समुद्री ताकत को और मजबूत बना रहा है। दक्षिणी इलाकों में दुश्मन को पीछे धकेलने का दावा किया गया है। अब अरब सागर को पूरी तरह साफ करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह बात उन देशों के लिए चिंता का विषय हो सकती है जो इस इलाके में अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं। खामेनेई ने अपने संदेश में जोर देकर कहा कि समय आ गया है जब अरब सागर भी दुश्मन की मौजूदगी से मुक्त हो जाएगा।