जबलपुर

सरकारी दफ्तरों में अधिकारी बढ़े, कर्मचारी घटे, अब ‘बाबू जी’ किस पर झाड़ेेंगे ‘रौब’

सरकारी दफ्तरों में फाइलों को एक से दूसरी जगह ले जाने में सहयोग करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी होती जा रही है। दूसरी तरफ अधिकारियों की संख्या में इजाफा हुआ है...

2 min read
Jan 14, 2024

सरकारी दफ्तरों में फाइलों को एक से दूसरी जगह ले जाने में सहयोग करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी होती जा रही है। दूसरी तरफ अधिकारियों की संख्या में इजाफा हुआ है। योजना और सांख्यिकीय कार्यालय की तरफ से जारी कर्मचारी नियोजन गणना के आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है।

वेतन-भत्तों का निर्धारण

जिले में प्रदेश शासन के 57 विभागों में अधिकारी और कर्मचारियों की संख्या का आकलन इस गणना के माध्यम से किया जाता है। हाल ही में यह रिपोर्ट प्रदेश शासन को भेजी गई। इसी आधार पर अब सरकार कर्मचारी और अधिकारियों के वेतन और भत्तों का निर्धारण किया जाता है।

कार्यालय की रहती है बड़ी जिम्मेदारी

किसी भी सरकारी दफ्तर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का बड़ा योगदान रहता है। वे अधिकारियों के सहयोगी के तौर पर काम करते हैं। इसलिए विभागों के गठन के समय से ही इनकी संख्या काफी रही है। लेकिन, अब इनकी संख्या निरंतर कम हो रही है। ज्यादातर कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह नए कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में अधिकारी वर्ग को अपने छुटपुट काम खुद ही सम्भालने पड़ सकते हैं।

मार्च 2022 की स्थिति



































श्रेणीपुरुषमहिलाकुल
प्रथम303178481
द्वितीय6305821213
तृतीय10253414614402
चतुर्थ16894862175

मार्च 2023 की स्थिति



































श्रेणी पुरुष महिला कुल

प्रथम


303208541

द्वितीय


6015141115

तृतीय


9734441014144
चतुर्थ15105022012

500 अधिकारी और कर्मचारी कम

कर्मचारी नियोजन गणना हर वर्ष की जाती है। 31 मार्च 2023 की स्थिति में जिले में कुल अधिकारी एवं कर्मचारी 17 हजार 785 रह गए हैं। जबकि 2022 में इनकी संख्या 18 हजार 271 थी। यानी दोनों वर्षों की तुलना में संख्या में 486 का अंतर आया है। गणना के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब श्रेणी एक के अधिकारियों की संख्या बढ़कर 541 हो गई है। द्वितीय श्रेणी में 1115 अधिकारी हैं। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की संख्या सबसे अधिक 14 हजार 144 है। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 2012 रह गए हैं।

इस बार बड़ा अंतर

इस बार जो जानकारी विभागों ने दी है, उसमें बड़ा अंतर देखने को मिला है। जिले में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या में काफी कमी आई हैं। दूसरी तरफ श्रेणी एक के अधिकारी बढ़े हैं।

Updated on:
14 Jan 2024 09:59 am
Published on:
14 Jan 2024 09:53 am
Also Read
View All