अनीता गुप्ता ने उपभोक्ता फोरम में परिवाद दायर किया। उनकी ओर से तर्क दिया कि गाड़ी का बीमा था और बीमा की प्रीमियम राशि भी जमा की, लेकिन कंपनी कंपनी ने बीमा राशि देने से मना कर दिया। बीमा कंपनी को ओर से जवाब दिया गया कि गाड़ी को आकाश गुप्ता चला रहे थे, उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। परिवाद में तथ्यों को छिपाया गया है। इसलिए परिवाद खारिज किया जाए। उपभोक्ता फोरम ने दोनों पक्षों सुनने के बाद बीमा कंपनी की सेवा में कमी मानी है। 7 लाख 98 हजार रुपए छह फीसदी ब्याज के साथ अदा करे। ब्याज का भुगतान फरवरी 2021 से करना होगा।