जबलपुर

गुरुपूर्णिमा पर पूजा के लिए यह है सबसे श्रेष्ठ शुभ समय

सबसे श्रेष्ठ शुभ समय

2 min read
Jul 26, 2018
gurupurnima

जबलपुर. 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। शुक्रवार के दिन गुरुपूर्णिमा के साथ ही चंद्रग्रहण भी है सो गुरुपूजा के लिए शुभ मुहुर्त कौन सा होगा, इस पर चर्चा चल रही है। आचार्य डॉ. बालगोविंद शास्त्री के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण के कारण दोपहर 2.54 बजे तक ही गुरुपूजा श्रेष्ठ होगी। पूर्व संध्या पर गुरुवार को कई आश्रमों में अनुष्ठान, भंडारे किए जाएंगे।


विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आज से- ये होंगे कार्यक्रम
गीताधाम नरसिंह मंदिर एवं शंकराचार्यमठ बगलामुखी मंदिर सिविक सेंटर में गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की गई है। श्री परमज्योति धाम न्यू जगदम्बा कॉलोनी में गुरुवार शाम कार्यक्रम शुरू होंगे। समन्वय सेवा केंद्र छोटी लाइन फाटक में शुक्रवार सुबह 9 बजे पादूका पूजन होगा। महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद के सान्निध्य में निवृत्त शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के तैल चित्र का पूजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

भाग्य के बंद दरवाजे खोलते हैं ये देव, संवार देते हैं किस्मत, ऐसे करें इनकी आराधना

वृक्ष मूर्तियों का पूजन कर पंचवटी की स्थापना

नर्मदा मिशन के भक्त संत भैया जी सरकार के सान्निध्य में गुरुवार शाम 6 बजे देव वृक्ष मूर्तियों का पूजन कर पंचवटी की स्थापना करेंगे। वहीं शुक्रवार को सिद्धघाट में शाम 4 बजे प्रथम गुरु के रूप में मां नर्मदा का पूजन किया जाएगा। सत्यानंद विहार कॉलोनी रामपुर में गुरुवार रात 7 बजे कार्यक्रम होगा। गायत्री शक्तिपीठ मनमोहन नगर में संस्थापक आचार्य श्री शर्मा के पूजन के बाद 5 कुंडीय एवं विभिन्न संस्कारों के बाद गुरु दीक्षा कार्यक्रम होगा। इस मौके पर गुरु का आह्वान शिष्यों को सुनाया जाएगा।

मंदिरों व आश्रमों में कल होगी गुरु की आराधना

आर्ट ऑफ लिविंग के बेसिक कोर्स कर चुके साधक मदन महल रेलवे स्टेशन स्थित होटल में गुरु श्री श्री रविशंकर को नमन करने के बाद सुबह 7 बजे सुदर्शन क्रिया करेंगे। अवधपुरी कॉलोनी में शाम 6 बजे भक्तिमय संगीत कार्य कार्यक्रम होगा।

गुरुपूजा के लिए - शुक्रवार के दिन गुरुपूर्णिमा के साथ ही चंद्रग्रहण भी है सो दोपहर 2.54 बजे तक ही गुरुपूजा श्रेष्ठ होगी।

ये भी पढ़ें

शिल्पा शेट्टी ने सलमान के ‘दस का दम’ को बताया पागलपन!
Published on:
26 Jul 2018 08:53 am
Also Read
View All