24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिल्पा शेट्टी ने सलमान के ‘दस का दम’ को बताया पागलपन!

शिल्पा ने कहा कि वह सलमान के अब तक के सफल कॅरियर से बहुत खुश हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 25 Jul 2018, 8:27 PM IST

shilpa salman

shilpa salman

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और सलमान खान की दोस्ती जगजाहिर है और बीते कई वर्षों में उनकी दोस्ती मजबूत हुई है। शिल्पा ने कहा कि वह सलमान के अब तक के सफल कॅरियर से बहुत खुश हैं। शिल्पा ने एक कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित किया, जहां मुंबई में उन्हें मंगलवार को एसआरएल डायग्नोस्टिक्स के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया। उनका कहना है कि सलमान ने अपने फिल्म कॅरियर से जो कुछ भी हासिल किया है उससे वह बहुत खुश हैं।

हाल ही में किया साथ काम
शिल्पा, सलमान के साथ 'गर्व : प्राइंड एंड ऑनर', 'औजार', 'फिर मिलेंगे' और 'शादी करके फंस गया यार' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दोनों को हाल ही में 'दस का दम' के स्पेशल एपिसोड में साथ काम का मौका मिला।

हम दोनों में कोई बदलाव नहीं
यह पूछे जाने पर कि पिछले 23 सालों में उनका रिश्ता कैसे परिपक्व हुआ, इस पर शिल्पा ने कहा, 'कुछ चीजें अच्छी दोस्ती में नहीं बदलती हैं और दर्शक 'दस का दम' में देख सकते हैं। यह पागलपन से भरा शो है।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह बदले नहीं है और न ही मैं बदली हूं। कुछ चीजें कभी नहीं बदलती इसलिए दोस्ती वही है। यह अद्भुत है।'

टीआरपी ने बढ़ाई सलमान की मुसीबत
सलमान खान करीब 8 साल बाद टीवी के चर्चित रिएलिटी शो दस का दम लेकर वापस आए थे। सभी को उम्मीद थी कि ये टीवी शो गजब पर जबरदस्त धमाल मचाएगा लेकिन ये सारे प्लान शो के आते ही धरासाई हो गए। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक टीआरपी लिस्ट में ये शो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया और शो मेकर्स की सारी उम्मीदें पानी में मिल गईं। अब इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए शो मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया हैं। पहले ये शो सोमवार और मंगलवार को टीवी पर प्रसारित किया जाता था, लेकिन अब इसको वीकेंड में कर दिया है। खबर आ रही है कि सलमान का ये शो अब सोमवार- मंगलवार नहीं बल्कि वीकेंड को रात को 9.30 बजे दिखाया जाएगा। साथ ही शो मेकर्स ने शो का नाम 'दस का दम' से बदलकर 'दस का दमदार वीकेंड' कर दिया है।