जबलपुर

हाथरस छोडि़ए मप्र में दो साल की बच्ची को बना लिया हवस का शिकार, हत्या ऐसी कि रोंगटे खड़े हो जाएं

शहपुरा में बालिका की हत्या का सनसनीखेज मामला: 15 दिन बाद खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तारपार्टी में दरिंदे ने शराब पी, फिर बच्ची को सोते से उठा ले गया, हैवानियत के बाद की हत्या

2 min read
Oct 02, 2020
rape
rape

जबलपुर। शहपुरा क्षेत्र में झोपड़ी में मां-पिता के बीच सो रही दो साल की बच्ची के अपहरण और दरिंदगी के बाद हत्या का सनसनीखेज प्रकरण पुलिस 15वें दिन गुरुवार को सुलझा पाई। जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आए 21 वर्षीय सोनू ठाकुर ने हैवानियत की थी। दरिंदगी में उसका साथ देने वाला 20 वर्षीय शुभम भी पकड़ा गया। एसपी बहुगुणा के मुताबिक आरोपी शुभम के रिश्तेदार की बेटी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए सोनू वैन से गया था। उसने शुभम के साथ अलग-अलग स्थानों पर शराब पी। पार्टी में आए मेहमानों को वहीं छोडकऱ दोनों क्षेत्र में घूम रहे थे। रात लगभग दो बजे शुभम को उसने निगरानी के लिए छोड़ा और अंदर मां-पिता के बीच सो रही बच्ची को उठा लाया। दो किमी दूर ले जाकर बलात्कार किया और मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव खेत में फेंककर जन्मदिन वाले घर में दोनों सो गए। सुबह सोनू अपने गांव चला गया।

आरोपियों को पुलिस कस्टडी में सौंपा
आरोपियों शहपुरा निवासी शुभम उर्फ बच्चू मल्लाह और सोनू ठाकुर उर्फ सोनू को अपर सत्र न्यायाधीश आरबी यादव की अदालत ने तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड में सौंप दिया । इन दोनों से अपराध में प्रयुक्तवाहन की जब्ती होगी। दोनों के डीएनए के नमूने लिए जाएंगे। साथ ही पुलिस वारदात का रीक्रिएशन करेगी।

IMAGE CREDIT: patrika

ये थी घटना : 16 सितम्बर को बच्ची के साथ उसके मां-पिता बाहर से लौटे थे। रात ढाई बजे के लगभग मां की नींद टूटी, तो बच्ची को गायब देखकर शोर मचाया। इसके बाद तलाश शुरू की गई। 17 सितम्बर की सुबह अपहरण का प्रकरण दर्ज कराया गया। 18 को लाश मिली। शार्ट पीएम के बाद मामले में 363 के साथ 302, 201, बलात्कार, पॉक्सो एक्ट का प्रकरण बढ़ाया गया।

आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस
इस प्रकरण में बच्ची के आसपास रहने वालों से लेकर नरसिंहपुर से आने वाले कई हाइवा व ट्रक ड्राइवरों पर संदेह था। पीएसटीएन डाटा के आधार पर पुलिस ने 700 लोगों से पूछताछ का दावा किया। लगभग 400 लोगों के बयान दर्ज किए। पूछताछ से ही आरोपियों का क्लू मिला। मामले के खुलासे में एएसपी शिवेश सिंह बघेल और एएसपी क्राइम गोपाल खंडेल के साथ महिला अपराध सेल की प्रभारी प्रीति तिवारी की सक्रिय भूमिका रही।

इस प्रकरण का फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल कराएंगे। मामले की विवेचना कर जल्द चार्जशीट पेश कराएंगे, जिससे आरोपियों को सजा मिल सके।
- सिद्धार्थ बहुगुणा, एसपी

Published on:
02 Oct 2020 01:52 pm