जबलपुर

Golmal again: सुबह-सुबह फिल्म की शूटिंग, नजारा देख कांप उठे लोग

सिविल लाइन्स क्षेत्र की अजीब घटना, एक कार ने कई कारों को मारी टक्कर, जब्त की गई कार

2 min read
Nov 13, 2017
hit and run case of jabalpur
hit and run case of jabalpur

जबलपुर . शहर में ऐसा नजारा दिख रहा था मानो रोहित शेट्टी की फिल्म की शूटिंग हो रही हो। एक कार सरपट दौड़ती जा रही थी और अपने रास्ते में आनेवाली सभी कारों, बाइकों की मानो बखिया उधेड़ते जा रही थी। तेज रफ्तार कार के सामने जो भी आया, उसे जबर्दस्त टक्कर मारकर अलग कर दिया गया। कार का यह तांडव न जाने कब तक चलता रहता यादि यह खुद एक दीवार से न टकराती। शुक्र यह रहा कि इस वारदात में किसी की भी जान नहीं गई।


कई वाहनों को मारी टक्कर
सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में एक बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी। थाना क्षेत्र के साईं मंदिर चौक पर बेकाबू कार ने जमकर तांडव मचाया। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे कार नंबर-एमपी-20-सीडी-0760 का चालक इलाहाबाद बैंक चौक से तेज रफ्तार में साईं मंदिर चौक की तरफ आया। साईं मंदिर चौक से चालक ने कार को आरटीओ की तरफ मोड़ी, इसी दौरान कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी। हालांकि आखिरी में यह कार दीवार से जा टकराई। एक बाइक को टक्कर मारते हुए कार दीवार में जा घुसी। बेकाबू कार को देखकर लोग जान बचाकर यहां-वहां भागे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने धारा 279 और 337 का प्रकरण दर्ज कर आदर्श नगर निवासी कुणाल आनंद 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

जान बची कइयों की
बताया जा रहा है कि दूध विक्रेता राजकिशोर दाहिया की बाइक को टक्कर के बाद कार दीवार से जा टकराई। इस दौरान सडक़ पर चल रहे लोगों की जान सांसत में रही। पुलिस के अनुसार कार में चार युवक सवार थे। दुर्घटनास्थल पर लोगों ने कार सवार युवकों को घेर लिया। गुस्साए लोग कार में सवार युवकों के साथ मारपीट करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार सवारों को बचाया।

Published on:
13 Nov 2017 09:29 am