5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#BB11 : प्रियांक से हुई बहस में ​बंदगी ने एक्स को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं-दोस्त के साथ शेयर करना चाहता था वो मुझे

बिग बॉस 11 : प्रियांक से हुई बहस में बंदगी ने एक्स को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं-दोस्त के साथ शेयर करना चाहता था वो मुझे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 12 Nov 2017, 4:24 PM IST

Bandgi_Kalra

Bandgi_Kalra

बिग बॉस सीजन 11 जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है पुनीश और बंदगी कालरा का प्यार भी परवान चढ़ता जा रहा है। वो दिन-रात एक-दूसरे में खोए रहते हैं। सोचो ये सब बंदगी कालरा नेशनल टीवी पर कर रही तो उनके बॉयफ्रेंड क्या हाल हो रहा होगा। खबर आ रही है कि बंदगी के बॉयफ्रेंड समीर ने उनकी इन हरकतों देख्ते हुए ब्रेकअप कर लिया है। इसी को लेकर वीकेंड वार के दौरान सलमान के सामने बंदगी कालरा और प्रियांक शर्मा के बीच तीखी बहस हुई। बंदगी ने सलमान से शिकायत करते हुए कहा कि प्रियांक उनकी पर्सनल बातें घर के अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर कर रहे हैं, लेकिन प्रियांक ने कहा उसने किसी कुछ नहीं बताया।

वैसे तो वीकेंड वार के दौरान शनिवार को सलमान ने सभी की क्लास लगाई, लेकिन प्रियांक शर्मा को लेकर वे थोड़े उखड़े हुए नजर आए। उन्होंने प्रियांक के व्यवहार को लेकर काफी बातें भी कहीं। लेकिन बंदगी कालरा ने जब सलमान खान से कहा कि प्रियांक उन्हें समीर का नाम लेकर चिढ़ाते हैं। बंदगी ने कहा कि सलमान खान ने उनके साथ समीर का नाम लेकर मजाक किया था लेकिन प्रियांक इसे इश्यू बना चुके हैं और उन्हें टारगेट करते हैं। बंदगी ने कहा कि उन्होंने प्रियांक से इश्यू को डिस्कस किया है और बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की वजह भी बताई थी। सब बातें एकदम साफ की थीं।

बंदगी ने सलमान को रोते हुए बताया कि उनका ब्रेकअप इसलिए हुआ क्योंकि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें अपने दोस्त के साथ शेयर करना चाहता था। यह कहकर वे फूट-फूट कर रोने लगीं। बंदगी ने यह भी कहा कि उनका पुनीश के साथ जो भी घर में चल रहा है, वह फेक नहीं है। कुछ समय से प्रियांक बंदगी को समीर का नाम लेकर उन्हें चिढ़ा रहे थे। लेकिन बंदगी ने खुलकर अपने दिल की बात कही, और सलमान ने प्रियांक को लताड़ा भी। लेकिन सलमान के जाते ही प्रियांक फिर अपनी हरकतों पर उतर आए और बंदगी को बोले की मुझसे पंगा मत लेना।

वैसे सलमान खान ने बंदगी और पुनीश को भी सीख दी। सलमान ने दोनों को स्क्रीन पर संतुलित व्यवहार अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस शो को उनके माता-पिता भी देखते हैं। इसलिए ऐसा व्यवहार करें जो वे अपने माता-पिता के सामने भी कर सकते हो। सलमान खान ने यह बात उन्हें उनके किसिंग करने और बोल्ड होने लेकर कहीं। लेकिन इतना तय है कि प्रियांक शर्मा स्मार्ट बनने की कोशिश कर रहे हैं, और यह उन्हें महंगा पड़ने वाला है।