
Arshi_Khan
बिग बॉस सीजन 11 के 30वें एपिसोड में वीकेंड वॉर के दौरान सलमान खान प्रियांक शर्मा और हिना खान की जोरदार क्लास लगाई वहीं कपिल शर्मा ने कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की। बता दें शनिवार को कॉमेडी किंग कपिल शर्मा बिग बॉस 11 में अपनी अपकमिंग फिल्म 'फिरंगी' का प्रमोशन करने आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'फिरंगी' एक सीन्स को कंटेस्टेंट्स से दौराने को कहा। दरअसल, कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी में एक सीन है जिसमें कपिल शर्मा एक अंग्रेज को लात मारते हुए नजर आ रहे हैं।
कपिल ने यही टास्क बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट्स को दिया। इस टॉस्क के तहत कपिल ने सबसे पहले हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी को आमंत्रित किया। सपना ने टोकरी रखे कंटेस्टेंट्स के मास्क में विकास गुप्ता के चहेरे वाले मास्क को पुतले पर लगाया और बच्चों की तरह उनकी पीठ पर हाथ से जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद नंबर आया प्रियांक शर्मा को उन्होंने पुनीश शर्मा के हाथ मरोड़ दिए। कपिल ने इसके बाद आकाश डडलानी को बुलाया तो उन्होंने प्रियांक को सामने से ऐसी जोरदार जड़ी की मास्क उछलकर बहुत दूर जाकर गिरा।
फिर नंबर आया अर्शी खान का तो सब शॉक्ड थे कि वो किसको लात मारेंगी। अर्शी ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और हिना खान को पीछे एक जोरदार लात जड़ दी जिससे उनकी सारी अकड़ ठीक हो गई। साथ ही अर्शी ने कहा कि हिना मुझे पूरे शो के दौरान वैम्प बनाने की कोशिश करती रहीं लेकिन अब खुद ही पूरी वैम्प बन गई हैं। वीकेंड वार के दौरान सलमान ने भी पहली बार अर्शी की साइड ली और बिग बॉस जीतने का हिंट देते हुए कहा कि अर्शी ऐसा कर सकती है। ये सब जाकर आपको एक्साइटेड होने की कोई जरूरत नहीं है कि क्योंकि किसी भी कंटेस्टेंट्स ने किसी को हकीकत में लात नहीं मारी है, ये तो महज एक टास्क था। जिसमें कपिल शर्मा के साथ सभी कंटेस्टेंट्स ने खूब मस्ती की।
Published on:
12 Nov 2017, 2:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.