5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive: सब्यसाची हुए घर से बेघर, ये कंटेस्टेंट बनीं नई कैप्टन

Exclusive: सब्यसाची हुए घर से बेघर, ये कंटेस्टेंट बनीं नई कैप्टन....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 12 Nov 2017, 7:58 PM IST

Bandgi_Kalra

Bandgi_Kalra

बिग बॉस सीजन 11 में पिछले हफ्ते बिग बॉस द्वारा दिए गए लग्जरी बजट टास्क के दौरान सब्यसाची, बंदगी और आकाश कैप्टेन्सी के दावेदार बने थे। इसके बाद घरवालों ने इस सीजन में पड़ोसी के तौर पर घर में एंट्री करने वाले सब्यसाची सतपथी को सबसे ज्यादा वोट देकर घर का कैप्टन बना दिया था। लेकिन अब सब्यसाची के बाहर होने के बाद घर में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, इस बार सब्यसाची कैप्टन के तौर पर चुने गए थे, लेकिन घर से बाहर होने के बाद बंदगी कालरा घर की नई कैप्टन बन गई हैं। इससे पूरा घर हैरान हो गया है।

इस हफ्ते से बेघर होने के लिए सब्यसाची, महजबीं, प्रियांक, बेनाफ्शा और सपना नॉमिनेट हुए थे। लेकिन बिग बॉस ने घर में ट्विस्ट लाते हुए घर से एक के बजाय दो कंटेस्टेंट को घर से बेघर किया। इसमें सब्यसाची और महजबीं का नाम शामिल था। बता दें, सब्यासांची और महजबीं ने बतौर पड़ोसी कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस के घर में एंट्री की थी।

अब घर में लव त्यागी ही ऐसे कंटेस्टेंट बचे हैं जो कि पड़ोसी थे। बता दें कि आज का एपिसोड भी काफी धमाकेदार होने वाला हैं। आज वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट होगा साथ ही घर में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन अपनी अपकमिंग फिल्म 'तुम्हारी सुलू' का प्रमोशन करेंगी। बिग बॉस के घर में विद्या रेडियो जॉकी के रूप में दिखेंगी। विद्या के साथ.साथ विकास और शिल्पा भी घरवालों से बात करते हुए उनकी शिकायत करेंगे। इस खास एपिसोड में विकास गुप्ता अपने साथी पुनीश से पूछते है कि आप बंदगी से इतना प्यार क्यों करते हैं। तो पुनीश जवाब देते है कि बंदगी इस घर में दिल की सबसे साफ और खूबसूरत लड़की हैं।

बाद में विद्या बालन हिना खान से सवाल करती हैं कि हिना क्या आप रियल जिंदगी में भी इतनी कल्कुलेटिव हैं। तो हिना जवाब देती हैं आप मैं रियल जिंदगी में भी इतनी ही कल्कुलेटिव हूं क्योंकि हमारे परफेशन में ऐसा ही होता है। तो शिल्पा हिना की बात काटते हुए कहती है कि हिना मेकअप में बहुत टाइम लेती है तो हिना ने शिल्पा को करारा जवाब देते हुए कहा कि शिल्पा आप शायद ऐसा करना भूल गई हैं। इस दौरान सपना चौधरी और अर्शी खान विद्या के कहने पर डांस करती भी नजर आएंगी।