त्योहार पर ग्रहों की दशाइस बार ग्रहों के केदार योग में मनेगी होली, मौसम प्रतिकूल और समाज में अशांति की आशंका
जबलपुर। होली सुविचारों के साथ अच्छी बातों को आगे लाने और बुरी बातों को आग में जलाने का त्यौहार है। ऐसे में इसके लिए यदि कोई दुष्ट योग बन जाए तो चिंतन का विषय बन रही जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा होली के मौके पर ग्रहों का केदार योग बन रहा है। ज्योतिर्विदों के अनुसार एक राशि में तीन ग्रहों की युति और मंगल के साथ गुरु के संयोग का प्रभाव पड़ेगा। प्रतिकूल मौसम और समाज में अशांति होने की आशंका बन रही है।
आचार्य डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री के अनुसार होली पर कुंभ राशि में सूर्य , बुध और शुक्र ग्रहों की युति है। इस प्रभाव से प्रतिकूल मौसम, अत्यधिक गर्मी, बेमौसम बारिश, आधी तूफान और कृषि में नुकसान की आशंका है। किन्ही कारणों से समाज परिवार में अशांति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वहीं गुरु के साथ मंगल ग्रह है। इनके प्रभाव से विशेष दायित्व सम्हालने वाले व्यक्तियों के नैतिकता में पतन और मांग आपूर्ति में अंतर के कारण भाव में तेजी आने की
आशंका है। ग्रहों के योग का प्रभाव पहले शुरू होता है और इनकी युति का प्रभाव बाद तक रहता है।
मौसम में दिखा असर
युति के प्रभाव से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र तिवारी ने भी कुछ इसी प्रकार जानकारी दी है। उनके अनुसार सीजन में मवाठे की बारिश दिसम्बर-जनवरी में नहीं हुई। इस कारण अचानक तापमान बढ़ा, फिर १२ फरवरी से तीन दिन बारिश हुई। जलवायु असंतुलन के कारण मौसम प्रभावित हो रहा है। इस बार गर्मी पहले शुरू होने का पूर्वानुमान है।