जबलपुर

स्पेशल ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ें ये खबर

स्पेशल ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ें ये खबर

2 min read
Apr 10, 2018
indian railway extended period of

जबलपुर। यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनें इन दिनों उन यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं, जो इनमें यात्रा करते हैं। लोग अच्छे और यादगार सफर बनाने के लिए इन स्पेशल ट्रेनों में सफर करते हैं, किंतु इनकी लेट लतीफी उनके लिए परेशानी बन गई है। गर्मियोंं में विशेषतौर रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है। अब ऐसे में यात्रियों को होने वाली परेशानी को कौन दूर करेगा, इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है। ट्रेनें लेट होने से लोग बेवजह गर्मी में परेशान हो रहे हैं।

ये स्पेशल ट्रेनें हो रहीं लेट
टे्रनों की बिगड़ी चाल सुधरने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को एक दजज़्न से ज्यादा ट्रेनें लेट आईं। गोरखपुर से एलटीटी तक चलाई जा रही 01116 अप समर स्पेशल 12 घंटे देर से आई। इसी तरह 01666 अगरतला-हबीबगंज समर स्पेशल 7.45 घंटे, 19064 अप दानापुर-उधना एक्सप्रेस 6 घंटे, 11062 अप दरभंगा-एलटीटी पवन एक्सप्रेस 4.15 घंटे, 12296 अप दानापुर-बेंगलुरू संघमित्रा एक्सप्रेस 3.10 घंटे, 12361 अप आसनसोल-मुंबई सुपरफास्ट 2.45 घंटे, 15205 अप लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस 2.20 घंटे, 12190 अप निजामुद्दीन-जबलपुर महाकोशल एक्सप्रेस 2.10 घंटे, 12321 अप हावड़ा-मुंबई मेल 2 घंटे, 12168 अप वाराणसी-एलटीटी सुपरफास्ट 1.30 घंटे, 12191 डाउन निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 1.15 घंटे, 13201 अप राजेंद्रनगर-एलटीटी जनता एक्सप्रेस एक घंटे देर से आई।

इन बातों का रखें ख्याल

हमेशा सामान को रखें बांध के : ट्रेन में अक्‍सर लोगों का सामान चोरी हो जाता है। ऐसे में लापरवाह न बनें, यात्रा के दौरान हमेशा सतर्क रहें। सभी सामान या बैग इत्‍यादि को अपनी नजरों के सामने रखें। हो सके तो उसे किसी के साथ बांध कर रख दें। ताकि कोई लेकर भाग न सके।

ऐसे दूर होगी खाने की समस्‍या : सफर के दौरान एक और बड़ी समस्‍या होती है, वो है अच्‍छे भोजन की। अगर आपको ट्रेन की कैटरिंग सर्विस पसंद नहीं आई। तो आप ऑनलाइन खाना बुक करवा सकते हैं। आजकल तो तमाम वेबसाइट खुल गई हैं तो यात्रा के दौरान आपके नजदीकी रेलवे स्‍टेशन में खाना डिलीवर कर रही हैं। आप चाहें थाली मंगवाइए, या डोसा..सबकुछ ऑनलाइन मिल जाएगा।

शोरगुल से कैसे बचें : आप जिस ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं, जरूरी नहीं कि उस कोच में सभी लोग शांत स्‍वभाव के हों। कुछ ऐसे यात्री भी होते हैं जो पूरे टाइम अपनी बकवास चालू रखते हैं। ऐसे लोगों को अवॉयड करने के लिए आप ईयरफोन का इस्‍तेमाल कर सकते हैं, साथ ही रात में रोशनी आदि समस्‍या से बचने के लिए आई मॉस्‍क का उपयोग भी कर सकते हैं।

लंबी यात्रा के दौरान समय का करें सदुपयोग : भागदौड़ भरी जिंदगी में आजकल कर किसी के पास समय की कमी है। ऐसे में यात्रा के दौरान आपको जो समय मिलता है उसका सदुपयोग करें। खासतौर पर लंबी दूरी के सफर में अपने साथ कुछ किताबें या अन्‍य चीजें ले जाना न भूलें। ताकि आपका समय भी कट जाए और कुछ नॉलेज भी बढ़ जाए।


वॉशरूम जाने का यह है सही समय : ट्रेन में सुबह 8 बजे से लेकर 9 बजे का वक्‍त ऐसा होता है, जब बॉथरूम काफी व्‍यस्‍त रहता है। ऐसे में अगर आप थोड़ा पहले उठ जाएं तो रश से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें

kaal bhairav mantra sadhna – काल भैरव के इस मंत्र से जीवन में नहीं आएगी कोई बाधा, जानें ये उपाय

Published on:
10 Apr 2018 12:49 pm
Also Read
View All