जबलपुर

Jabalpur Honeytrap: होटल में पकड़ाई पूजा को भेजा गया जेल, कारोबारी को ब्लैकमेल कर मांगे थे 10 लाख रुपये

Honey Trap Case Pooja Raidas: रियल स्टेट कारोबारी को ब्लैकमेल कर रही थी पूजा, होटल में पैसे देने के लिए बुलाया था तभी पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा, पूजा के पास से पुलिस को मिले थे 2.5 लाख रुपये।
2 min read
Sep 21, 2026
jabalpur honeytrap
honey trap case pooja raidas blackmail businessman, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूजा (Source-Patrika)

Jabalpur Honeytrap Case Pooja Raidas: मध्यप्रदेश के जबलपुर में रियल स्टेट कारोबारी सार्थक सिंह गौतम को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली युवती पूजा रैदास रोहणी को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी पूजा रैदास रोहणी को पुलिस ने रविवार रात को शहर के कदम ट्री होटल से उस वक्त पकड़ा था जब होटल के कमरे में कारोबारी सार्थक सिंह ने रुपये ले रही थी। पुलिस ने आरोपी पूजा के पास से 2.5 लाख रुपये नकद भी बरामद किए थे।

होटल से पकड़ाई हनीट्रैप गर्ल

रविवार रात में जबलपुर शहर के दमोह नाका क्षेत्र में स्थित कदम ट्री होटल के एक कमरे से युवती पूजा रैदास रोहणी को पुलिस ने पकड़ा था। ग्वारीघाट निवासी रियल स्टेट कारोबारी सार्थक सिंह ने पूजा रैदास के खिलाफ ब्लैकमेल करने की शिकायत कुछ दिन पूर्व पुलिस में दर्ज कराई गई थी। शिकायत में सार्थक सिंह ने बताया था कि पूजा उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर पीछा छुड़ाने के नाम पर पिछले दो महीने से 10 लाख रुपये देने के लिए ब्लैकमेल कर रही है। बातचीत में 7 लाख रुपये में सौदा तय हुआ है, इस शिकायत के बाद पुलिस ने फरियादी सार्थक सिंह के जरिए पूजा को फोन कर पहली किस्त के तौर पर ढाई लाख रुपये लेने के लिए बुलवाया और होटल में रुपये लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा था।

करीब एक साल पहले हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक आरोपी पूजा रैदास रोहणी मूल रुप से बिरसिंहपुर पाली की रहने वाली है, वो एक ऑर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती थी। करीब एक साल पहले अक्टूबर 2025 में रियल स्टेट कारोबारी सार्थक सिंह गौतम से हुई। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे और फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ गईं। सार्थक सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसने पूजा को अपने शादीशुदा होने और दो बच्चों के पिता होने की बात बताई थी। सार्थक सिंह ने पुलिस को बताया कि वो अब तक पूजा को किस्तों में 8 लाख रुपये दे चुका है। पूजा उस पर पत्नी को तलाक देने और शादी करने या फिर 10 लाख रुपये देने का दबाव बना रही है।

Updated on:
21 Sept 2026 07:30 pm
Published on:
21 Sept 2026 06:13 pm