honour killing : भाई ने की बहन के प्रेमी की हत्या, जंगल में छिपा दी लाश और फिर….
honour killing : दोस्त और बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने चार दोस्तों के साथ मिलकर युवक की गला दबाकर हत्या की और शव को बरगी के जंगल में छिपा दिया। बरगी पुलिस ने पीएम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार हैं। सतेंद्र के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने 18 अगस्त को सिवनी में गुमशुदगी दर्ज कराई। 20 अगस्त को उसका शव बरगी के जंगल में मिला। पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड डिटेल्स (सीडीआर) के आधार पर सचिन को पकड़ा तो उसने साथियों के साथ हत्या करना स्वीकार किया।
सिवनी के ग्राम कूडो बुधवारा निवासी सतेंद्र उइके (19) का गांव के ही आशीष धुर्वे उर्फ बिहारी की बहन से प्रेम संबंध थे। फरवरी में आशीष को इसका पता चला तो उनमें विवाद हो गया। इसके बाद आशीष ने उसकी हत्या की साचिश रची। इसमें उसने अपने दोस्तों बृजेश इनवाती उर्फ ददुआ, शिवदीन, हेमराज यादव और सचिन यादव को भी शामिल किया। साजिश के तहत ब्रजेश ने 15 अगस्त को सतेंद्र को कॉल कर मंडला चलने के लिए कहा। सतेंद्र के राजी होने पर बृजेश और सचिन उसे लेकर बाइक से बरगी के बीझा के जंगल ले गए। वहां आशीष, शिवदीन और हेमराज पहले से मौजूद थे। पांचों ने गला दबाकर सतेंद्र की हत्या की और शव को छिपाकर भाग गए।